वेबसीरीज 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन की हुई घोषणा, 23 अक्‍टूबर को होगी र‍िलीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2020, 12:24 PM IST

सबसे चर्चित और लोकप्रिय वेबसीरीज मिर्जापुर के सीजन 2 की घोषणा हो गई है। 23 अक्‍टूबर को इस वेबसीरीज का दूसरा सीजन 'मिर्जापुर 2' अमेजन प्राइम पर र‍िलीज कर द‍िया जाएगा।

वेबसीरीज 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन की हुई घोषणा, 23 अक्‍टूबर को होगी र‍िलीज

Mirzapur 2 Release date: सबसे चर्चित और लोकप्रिय वेबसीरीज मिर्जापुर के सीजन 2 की घोषणा हो गई है। 23 अक्‍टूबर को इस वेबसीरीज का दूसरा सीजन 'मिर्जापुर 2' अमेजन प्राइम पर र‍िलीज कर द‍िया जाएगा। अब एक बार फ‍िल्‍म कालीन भइया/ गुड्डू भईया का जलवा स्‍क्रीन पर देखने को मिलेगा। जैसे ही इस सीजन की र‍िलीज डेट घोषित हुई तो ट्विटर पर मिर्जापुर ट्रेंड करने लगा और यूजर्स खुशी मनाने लगे।

एक्सेल एंटरटेंमेंट बैनर तले बनाई गई वेबसीरीज 'मिर्जापुर' ने कई कीर्तिमान बनाए थे और उसके पूरे होते ही फैंस ने ‘मिर्जापुर 2’की डिमांड कर दी थी। अब फैंस का इंतजार खत्‍म हो गया है और नए सीजन की रिलीज डेट सामने आ गई है।  पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मेस्सी, दिव्येन्दु शर्मा, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकारों से सजी रोमांच से भरी यह वेबसीरीज उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर पर आधारित कहानी है।

एक्‍टर अली फजल ने मिर्जापुर 2 की रिलीज डेट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- शुरू मजबूरी में किए थे, अब आएगा मजा। वहीं लीड एक्‍टर पंकज त्रिपाठी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- #Mirzapur2 तारीख़ मुक़र्रर। मिर्ज़ापुर में स्वागत! बता दें कि अमेजॉन प्राइम वीडियो की इस सीरीज का पहला सीजन 16 नवम्बर 2018 में आया था।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम खूब बिकता है और मिर्जापुर क्राइम आधारित ऐसी सीरीज थी जिसने जबरदस्‍त तहलका मचाया था। कालीन भैया के रोल में पंकज त्रिपाठी और गुड्डू भैया बने अली फजल ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था। पहला सीजन खत्‍म होते ही दूसरे सीजन की डिमांड होने लगी थी, जिसकी अहम वजह थी पहले सीजन का क्‍लाइमैक्‍स। पहला सीजन ऐसे बिंदु पर खत्‍म हुआ था कि फैंस आगे की कहानी जानने के ल‍िए उत्‍सुक हो उठे थे।

End of Article