प्रेग्नेंसी में हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करेंगी आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ करेंगी ब्रह्मास्त्र को प्रमोट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 04:17 PM IST

Alia Bhatt Upcoming Projects: आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। इसके बाद उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर कयास लगाए जा रहे हैं। जानिए क्या होगा आलिया के प्रोजेक्ट्स का...

प्रेग्नेंसी में हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करेंगी आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ करेंगी ब्रह्मास्त्र को प्रमोट

Alia Bhatt upcoming projects. आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। आलिया भट्ट् ने बताया कि वह जल्द ही मां बनने जा रही हैं। आलिया भट्ट के फैंस जहां इस खबर से बेहद खुश हैं। वहीं, आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर कई कयास लगाए जा रहे हैं। आलिया कई फिल्मों और एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेग्नेंसी के बावजूद एक्ट्रेस अपना काम जारी रखेंगी। 

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट अपने पहले इंटरनेशनल प्रोजेक्ट हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग जारी रखेगी। आलिया वंडर वुमन यानी गैल गैडॉट और जैमी डोरनैन के साथ शूटिंग कर रही हैं। आलिया की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। आलिया का प्रेग्नेंसी पीरियड अभी शुरू हुआ है। ऐसे में निकट भविष्य में उन्हें छुट्टी की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में अपने पति रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

ब्रह्मास्त्र को करेंगी प्रमोट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मिलकर इस फिल्म को प्रमोट करेंगे। फिल्म का प्रमोशन पहले से निर्धारित प्लान के अनुसार ही चलेगा। उस वक्त आलिया भट्ट के प्रेग्नेंसी पीरियड का आधा वक्त बीत चुका होगा। आपको बता दें कि आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म रॉकी रानी की लव स्टोरी में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को करण जौहर खुद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के अपोजिट रणवीर सिंह हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। आलिया भट्ट ने रॉकी रानी की लव स्टोरी के ज्यादातर शेड्यूल शूट कर लिए हैं।

आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और रणबीर कपूर की एक फोटो शेयर की है। इसमें आलिया भट्ट हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हैं। वहीं, रणबीर कपूर भी मौजूद हैं। आलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, 'हमारा बेबी। जल्द आ रहा है।' आलिया की पोस्ट पर रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर सहानी, मौनी रॉय, डायना पेंटी समेत कई सेलेब्स ने कमेंट किया है।

End of Article