रणबीर संग शादी को लेकर आलिया भट्ट ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- 'मैं तो पहले ही कर चुकी हूं...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2022, 07:43 PM IST

गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अभिनेत्री ने कहा कि वह पहले ही अपने दिमाग में रणबीर कपूर से शादी कर चुकी हैं।

रणबीर संग शादी को लेकर आलिया भट्ट ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- 'मैं तो पहले ही कर चुकी हूं...'

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले ही गंगूबाई काठियावाड़ी के लुक में अभिनेत्री को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं फिल्म प्रमोशन के दौरान आलिया ने रणबीर कपूर से शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अभिनेत्री ने बताया कि वह पहले ही रणबीर कपूर से शादी कर चुकी हैं।

दरअसल फिल्म प्रमोशन के दौरान जब आलिया भट्ट से पूछा गया कि प्रशंसकों को प्रेमी जोड़े की शादी के लिए अभी कितना इंतजार करना होगा। आलिया ने कहा कि वह पहले ही अपने दिमाग में रणबीर कपूर से शादी कर चुकी हैं, दिमागी तौर पर वह रणबीर के साथ लंबे समय से शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रही हैं। अभिनेत्री ने कहा कि जब शादी का वक्त आएगा, इसे बहुत खूबसूरत तरीके से करेंगे।

रणबीर कपूर भी खुलकर आए थे मीडिया के सामने

बता दें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने भी कहा था उनकी शादी पहले ही आलिया से हो गई होती, लेकिन पारिवारिक समस्याओं और लॉकडाउन के कारण अब तक शादी नहीं हो पाई। इससे साफ जाहिर होता है कि दिन ब दिन दोनों का प्यार बढ़ता जा रहा है।

ब्रह्मास्त्र से मचाएंगे धमाल

वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों 9 सितंबर को अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार स्क्रीन साझा करते हुए दिखेंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर दिसंबर 2021 में लॉन्च किया गया था। वहीं रणबीर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो इन दिनों संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त हैं।

End of Article