Alia Bhatt से लेकर Akshay Kumar तक, 2022 में इन सितारों की एक से ज्यादा फिल्में मचाएंगी धमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2022, 07:02 AM IST

Actors Having Multiple Releases In 2022: आलिया भट्ट से लेकर अक्षय कुमार, कृति सेनन, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह तक बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की साल 2022 में रिलीज होने वाली एक से ज्यादा फिल्में।

Alia Bhatt से लेकर Akshay Kumar तक, 2022 में इन सितारों की एक से ज्यादा फिल्में मचाएंगी धमाल
Photo Credit: Instagram

Bollywood Celebs Having Multiple Releases In 2022: साल 2020 के शुरुआत से ही बॉलीवुड ग्रहंण के अंधकार में उलझ गया था, बीते दोनों वर्ष फिल्म इंडस्ट्री के लिए संकट के बादल लेकर आए थे। कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर के दौरान सिनेमा जगत का हाल बेहाल हो गया था। वहीं अब ओमिक्रोन के दस्तक के बाद एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के ऊपर संकट मंडरा रहा है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सिनेमा जगत की रौनक वापस आ जाएगी, एक बार फिर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सिनेमा हॉल में फिल्में रिलीज होंगी।

नये साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों की फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं आलिया भट्ट, अक्षय कुमार से लेकर कृति सेनन, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह तक बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की साल 2022 में रिलीज होने वाली एक से ज्यादा फिल्में। 

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार आलिया भट्ट जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 18 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की फिल्म ब्रम्हास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसके साथ हीव अभिनेत्री एसएस राजमौली की फिल्म आरआरआर में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। अभिनेता साल 2022 में एक दो से नहीं बल्कि 6 फिल्मों से सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचाने वाले हैं। नये साल की शुरुआत अभिनेता पृथ्वीरा, बच्चन पांडे और रक्षा बंधन से करने वाले हैं। अक्षय एक तरफ  पृथ्वीराज में जहां मिस वर्ल्ड मानुसी छिल्लर के साथ नजर आएंगे, वहीं बच्चन पांडे में अभिनेता कृति सैनन और जैकलीन फर्नांडिस के साथ जलवा बिखेरते हुए दिखेंगे। बता दें पृथ्वीराज 21 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण फिल्म की रिलीजिंग डेट टाल दी गई है। इसके अलावा 4 मार्च को अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे रिलीज होगी और 11 जनवरी 2022 को आनंद एल राय द्वारा निर्देशित रक्षा बंधन रिलीज होगी। तथा 24 अक्टूबर को अक्षय कुमार की रामसेतु रिलीज होगी।

कृति सेनन

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार कृति सेनन के लिए साल 2022 बेहद खास रहने वाला है। इस साल अभिनेत्री एक दो नहीं बल्कि 5 फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री टाइगर श्रॉफ के साथ गणपति, प्रभास के साथ आदिपुरुष, अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे, वरुण धवन के साथ भेड़िया और कार्तिक आर्यन के साथ शहजादा में अपना जलवा बिखरते हुए दिखेंगी।

रणबीर कपूर

सूत्रों के मुताबिक अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार साल 2022 में रणबीर कपूर की दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अभिनेता संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्रम्हास्त्र में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही रणबीर करन मल्होत्रा द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा फिल्म शमशेरा में भी अपना जलवा बिखेरते हुए दिखेंगे, फिल्म 18 मार्च 2022 को रिलीज होने की संभावना है।

प्रभास

साल 2022 में फिल्मों की रिलीज की शुरुआत बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म राधे श्याम से होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के तीसरी लहर के कारण फिल्म की रिलीजिंग डेट को टाल दिया गया है। बता दें इस फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा अभिनेता ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ सैफ अली खान, कृति सैनन और सनी कौशा सिल्वर स्क्रीन पर जलवा बिखेरती हुई दिखेंगी। हिंदू धर्मग्रंथ रामायण पर आधारित इस फिल्म में प्रभास भगवान राम का किरदार निभाएंगे, वहीं सैफ अली खान लंकेश और कृति सेनन मां सीता का किरदार निभाने वाली हैं।

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्मों की दृष्टि से अभिनेत्री के लिए साल 2022 बेहद खास रहने वाला है। एक तरफ अभिनेत्री अक्षय कुमार के साथ जहां बच्चन पांडे और रामसेतु में अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी, वहीं रेस 3, अटैक और सर्कस में भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी।

रणवीर सिंह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, साल 2022 में रणवीर सिंह की दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अभिनेता एक तरफ जहां दिव्यांग ठाक्कर की फिल्म जयेश भाई जोरदार से सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचाते हुए नजर आएंगे, वहीं दूसरी ओर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सर्कस से गदर मचाते हुए दिखेंगे।

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के दमदार एक्टर में शुमार जॉन अब्राहम के लिए भी साल 2022 बेहद खास रहने वाला है। अभिनेता जल्द ही लक्ष्य राज आनंद की फिल्म अटैक में नजर आने वाले हैं, फिल्म 28 जनवरी 2022 को रिलीज होने की संभावना है। साथ ही अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित फिल्म पठान में भी नजर आएंगे।

End of Article