इटली में बेबीमून एन्जॉय करते हुए आलिया भट्ट को आया रणबीर कपूर पर प्यार, बोलीं- तुम मेरी जिंदगी की...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 01:16 AM IST

Alia Bhatt Shared Ranbir Kapoor Video : आलिया भट्ट ने शेयर किया रणबीर कपूर का वीडियो। वीडियो में रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने देवा- देवा पर झूमते नजर आ रहे हैं।

इटली में बेबीमून एन्जॉय करते हुए आलिया भट्ट को आया रणबीर कपूर पर प्यार, बोलीं- तुम मेरी जिंदगी की...
Photo Credit: Instagram

Alia Bhatt Shared Ranbir Kapoor Video : आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। काम से ब्रेक लेकर रणबीर और आलिया बेबीमून के लिए इटली गए हैं। दोनों की जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। कपल को पिछले हफ्ते एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। अब आलिया ने रणबीर का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रणबीर ब्रह्नास्त्र के गाने पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, तुम मेरे जिदंगी की रोशनी हूं। वीडियो में रणबीर एक दीवार पर बैठे नजर आ रहे हैं और खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाते दिख रहे है। रणबीर कैजुअल लुक में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। एक्टर अपनी  अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के सॉन्ग देवा देवा पर झूमते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

आलिया ने शेयर किया रणबीर का डांस वीडियो

रणबीर और आलिया अपने पहले बच्चों को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस ने 27 जून को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। आलिया ने रणबीर संग फोटो शेयर करते हुए लिखा था, हमारा बेबी आने वाला है। वहीं, रणबीर ने इंटरव्यू में बताया था कि वो इस समय कैसा महसूस कर रहे हैं। प्रेग्नेंसी में भी आलिया अपने काम पर भी ध्यान दे रही हैं। एक्ट्रेस की फिल्म डॉर्लिंग्स हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। डॉर्लिंग्स से बतौर प्रोड्यूसर आलिया ने डेब्यू किया है। वहीं, रणबीर कपूर आखिरी बार शमशेरा में नजर आए थे। इसके अलावा एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है।

End of Article