'बहुत हो चुका राजू, अब उठ जाओ' अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए भेजा ये खास ऑडियो मैसेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 12:18 AM IST

Amitabh Bachchan message to Raju Srivastav: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के ठीक होने की देश भर में फैंस प्रार्थना कर रहे हैं। अब बिग बी अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए खास ऑडियो मैसेज भेजा है। जानिए क्या कहा बिग बी ने...

'बहुत हो चुका राजू, अब उठ जाओ' अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए भेजा ये खास ऑडियो मैसेज

Amitabh Bachchan message to Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए हर आम और खास दुआ मांग रहा है। राजू श्रीवास्तव अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। हालांकि, राजू श्रीवास्तव के परिवार के मुताबिक उनकी रिकवरी हो रही है। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने भी कॉमेडियन के लिए एक खास ऑडियो मैसेज भेजा है। इस मैसेज को डॉक्टर की परमिशन के बाद राजू को सुनाया गया है। मैसेज में बिग बी राजू श्रीवास्तव से जल्द ही ठीक होने के लिए कह रहे हैं।    

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने राजू श्रीवास्तव  के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है। बिग बी ने राजू को एक ऑडियो मैसेज भेजा था, जिसमें वह कह रहे हैं, 'बहुत हो चुका राजू, अब उठ जाओ राजू। हमें हंसना सिखाते रहो राजू।' हालांकि, राजू श्रीवास्तव को अभी होश नहीं आया है। बिग बी का मैसेज डॉक्टर की सलाह के बाद सुनाया गया। डॉक्टर के मुताबिक अपने करीबियों की आवाज सुनकर जल्दी ठीक होने में मदद मिलती हैं। अमिताभ बच्चन को जब  राजू के परिवार ने बताया तो उन्होंने अपनी तरह से उन्हें भेजा था। परिवार ने अभी तक इस ऑडियो को जारी नहीं किया है।' 

भतीजे ने कही ये बात 
राजू श्रीवास्तव के भतीजे (Raju Srivastav nephew) कौशल श्रीवास्तव ने कॉमेडियन की हेल्थ के बारे में जानकारी दी है। ई टाइम्स से बातचीत में कौशल ने कहा कि कॉमेडियन रिकवर कर रहे हैं। बकौल कौशल, 'उनकी रिकवरी धीरे-धीरे हो रही है। वह पॉजीटिव संकेत दे रहे हैं। उन्होंने अपना हाथ और उंगली हिलाई है। डॉक्टर ने इसकी जानकारी हमें दी है। हालांकि, उनसे जुड़ी अफवाहों से परिवार परेशान हैं। हमने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी डाली लेकिन, ये अफवाहें रुकने का नाम नहीं ले रही है।'

राजू श्रीवास्तव को बुधवार 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था। वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मौत की अफवाहों के बीच राजू के परिवार वालों ने बयान जारी कर किसी भी तरह की फर्जी खबरों में ध्यान न देने की अपील की है।

End of Article