Alia- Ranbir Trolled: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बुरी तरह हुए ट्रोल, ये बर्ताव देख यूजर्स निकाल रहे गुस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 08:56 AM IST

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में करीना कपूर खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने कुछ ऐसा किया कि वो सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। जानें वजह।

Alia- Ranbir Trolled: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बुरी तरह हुए ट्रोल, ये बर्ताव देख यूजर्स निकाल रहे गुस्सा

 बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता के चलते चर्चा में हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और वो कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। लेकिन इससे इतर अब दोनों चर्चा में आए हैं और सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। फैंस उनसे नाराज हैं और उनके खिलाफ कमेंट कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। आखिर क्या है इसकी वजह?

दोनों का वीडियो आया सामने

दरअसल हाल ही में दोनों करीना कपूर खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। यहां पैपराजी ने बिल्डिंग में जाने से पहले कपल से पोज देने के लिए कहा। पैपराजी द्वारा रिक्वेस्ट किए जाने पर भी दोनों नहीं रुके और चले गए। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और वो अपने खराब बर्ताव के चलते वो सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

रणबीर और आलिया की ये वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'इनकी फोटो लेनी बंद कर दो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब मूवी आई थी बहुत भाव दे रहे थे, अब दो हफ्तो हो गए अब भाव नहीं दे रहे।' एक ने लिखा, 'घमंडी' तो एक दूसरे यूजर ने 'इतना एटिट्यूड'। मालूम हो कि वीडियो में फोटोग्राफर्स स्टार कपल से एक फोटो के लिए रिक्वेस्ट करते सुनाई दे रहे हैं, लेकिन दोनों उनके कहने पर नहीं रुके।

मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट

मालूम हो कि आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने इस साल अप्रैल महीने में रणबीर कपूर से शादी की थी। शादी के करीब ढाई महीने बाद आलिया ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।

End of Article