प्रेग्नेंसी में काम करने पर वाइफ के सपोर्ट में बोले रणबीर कपूर- 'आलोचना करने वालों को है आलिया भट्ट से जलन'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 05:27 PM IST

Ranbir Kapoor on Alia Bhatt: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है। रणबीर कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट की काफी तारीफ की है।

प्रेग्नेंसी में काम करने पर वाइफ के सपोर्ट में बोले रणबीर कपूर- 'आलोचना करने वालों को है आलिया भट्ट से जलन'

Ranbir Kapoor on Alia Bhatt: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए साल 2022 किसी सपने से कम नहीं रहा। 14 अप्रैल 2022 को ये कपल शादी के बंधन में बंधा और कुछ महीने के बाद फैंस को गुड न्यूज दी थी। रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है। रणबीर कपूर ने अब एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। रणबीर कपूर ने कहा है कि आलिया भट्ट की कोई आलोचना कर रहा है तो वह केवल उससे जलता है।

एक न्यूज चैनल से बातचीत में रणबीर कपूर ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं है कि आलिया भट्ट भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने स्क्रीन पर जो काम किया है, जिस तरह से वह खुद को कैरी करती हैं, जो उनके अंदर संस्कार हैं और जैसी वह हैं, ऐसी हिम्मत मैंने किसी आदमी और औरत में नहीं देखी है।' रणबीर कपूर आगे कहते हैं कि वह बतौर एक्टर उनकी बहुत ज्यादा इज्जत भी करते हैं। इसके अलावा उन्हें आलिया के तौर पर बहुत अच्छी मैनेजर मिली हैं। कोई भी काम हो आलिया के जरिए वह हो जाता है क्योंकि उनके पास बेस्ट मैनेजमेंट स्किल्स हैं।

रणबीर कपूर बोले- 'आलोचना केवल जलन'
रणबीर कपूर आगे कहते हैं कि फिल्म ब्रह्मास्त्र की मार्केटिंग के दौरान प्रेग्नेंसी में भी आलिया ने खुद को बहुत अच्छे से संभाला है। इस परिस्थिति में हर कोई उनसे प्रेरणा ले सकता है। उनकी कोई भी आलोचना करता है तो वह केवल जलन, परेशान करने वाला और मूर्खतापूर्ण है। हमें ऐसे लोगों को सीरियस नहीं लेते हैं। एक्टर के मुताबिक आलिया के आने से उनकी जिंदगी बेहतर हुई है। कभी-कभी चीजें थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो जाती है, क्योंकि वह थोड़ा उधम मचाती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र के बाद अब श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर संदीप वांगा की फिल्म एनिमल में भी काम करेंगे। आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म रॉकी रानी की लव स्टोरी में काम कर रही हैं। आलिया जल्द ही हॉलीवुड वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं।

End of Article