कठपुतली के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार ने मानी अपनी गलती, बोले- हमें ऑडियंस की पसंद को समझना होगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2022, 05:47 PM IST

Akshay Kumar speaks on his film : अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर एक्टर ने बॉलीवुड बायकॉट और अपनी फिल्मों के खराब परफॉर्मेंस पर बात की। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत के दौरान क्या कहा....

कठपुतली के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार ने मानी अपनी गलती, बोले- हमें ऑडियंस की पसंद को समझना होगा
Photo Credit: Instagram

Akshay Kumar speaks on his film : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस फिल्म में अक्षय के साथ रकुल प्रीत सिंह, सरगुन मेहता और चंद्रचूर सिंह लीड रोल में हैं। एक्टर की नई फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय की थ्रिलर फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर

अक्षय कुमार ने मीडिया से अपनी फिल्मों के खराब परफॉर्मेंस पर बात की। एक्टर की हाल ही में फिल्म रक्षाबंधन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रक्षाबंधन दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकामयाब रही। बायकॉट ट्रेंड और कैंसिल कल्चर का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। 

अक्षय कुमार ने लिया फिल्मों के फ्लॉप होने का जिम्मा

मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि वो जानना चाहते हैं कि ऑडियंस क्या देखना चाहती है। उन्होंने कहा, अगर फिल्में नहीं चल रही हैं, तो मेरी गलती है। मुझे देखना और समझना होगा कि ऑडियंस क्या देखना चाहती है। इसके लिए किसी और को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है, लेकिन ये मेरी गलती हूं। रक्षा बंधन से पहले अक्षय की पृथ्वीराज भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।

कठपुतली का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म के डायरेक्टर रंजीत तिवारी ने कहा, ये फिल्म रत्सासन से इंस्पायर्ड है। पहले इस फिल्म का नाम मिशन सिंड्रेला रखा गया था, बाद में फिल्म का नाम बदलकर कठपुतली रखा गया। निर्देशक ने बताया कि हमने फिल्म को मसूरी और यूके में शूट किया है।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्टर जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा के साथ राम सेतू में नजर आएंगे। इसके अलावा ओ मॉय गॉड 2 में यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आएंगे और Soorarai Pottru के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।

End of Article