अक्षय कुमार को पसंद आया यूपी पुलिस का बच्चन पांडे अंदाज, लिखा- 'कानून आगे, बाकी सब पीछे'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2022, 08:52 AM IST

UP Police Bachchan Pandey video: अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे के ट्रेलर पर कई मीम बन रहे हैं। अब यूपी पुलिस ने ट्रेलर के आधार पर वीडियो बनाया है। अक्षय कुमार ने इसकी तारीफ की है।

अक्षय कुमार को पसंद आया यूपी पुलिस का बच्चन पांडे अंदाज, लिखा- 'कानून आगे, बाकी सब पीछे'

UP Police Bachchan Pandey video: अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार एक दबंग का किरदार निभा रहे हैं। बच्चन पांडे के ट्रेलर पर आधारित मीम उत्तर प्रदेश पुलिस ने शेयर किया है। वीडियो में यूपी पुलिस ने कहा भाई हो या गॉडफादर, भौकाल और भय सिर्फ कानून का चलेगा! खुद अक्षय कुमार ने यूपी पुलिस के इस वीडियो की तारीफ की है।

यूपी पुलिस ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में राज्य में हुए तमाम घटनाओं का जिक्र किया गया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'भाई हो या गॉडफादर, भौकाल और भय सिर्फ कानून का चलेगा।’ वहीं, अक्षय कुमार ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या बात, ये तो सच है कि कानून आगे, बाकी सब पीछे।' यूपी पुलिस आपकी क्रिएटिविटी को सलाम। हमें उम्मीद है कि आप हमारी क्रिएटिविटी को बड़े पर्दे पर पसंद करेंगे।'

Akshay Kumar Tweet

पुलिस ने बरामद किए नौ हजार अवैध हथियार
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आठ जनवरी 2022 से लेकर 22 जनवरी 2022 तक 9689 अवैध हथियार, 10052 कारतूस, 229 किलो विस्फोटक पदार्थ, 311 बम बरामद किए गए हैं। लाइसेंसी हथियारों के दूरुपयोग के कारण 2039 लाइसेंस निरस्त भी किए गए हैं। इसी अवधि में पुलिस द्वारा 184 अवैध हथियारों की फैक्टरी जबित की गई है। बदमाश का अंत इसी तरह होगा।  वीडियो के आखिर में लिखा है होली पर रंग, नो गोली।

Akshay Kumar Tweet

होली पर रिलीज होगी बच्चन पांडे
बच्चन पांडे होली के मौके पर 18 मार्च को रिलीज होगा। 3 मिनट 41 सेकंड के ट्रेलर में अक्षय कुमार का सबसे खूंखार अवतार देखने को मिल रहा है।  फिल्म में अक्षय खतरनाक गुंडे 'बच्चन पांडे' की भूमिका में है। 

 कृति सेनन एक निर्माता है, जो बच्चन पांडे पर अपनी अगली फिल्म बनाना चाहती हैं। इसके लिए वह अपने दोस्त यानी अरशद वारसी की मदद लेती हैं। पंकज त्रिपाठी को फिर से एक मजेदार भूमिका में देखा जा रहा है, जिसकी झलक ट्रेलर में दिख रही है।

End of Article