अल्ट्रा मॉडर्न लग्जरी घर के मालिक बने अक्षय कुमार, 7.8 करोड़ रुपए के इस आलीशान फ्लैट की देखें इंसाइड फोटोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2022, 04:53 PM IST

Akshay Kumar New Apartment Pictures: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में एक नए घर के मालिक बने हैं। एक्टर ने मुंबई के खार इलाके में लग्जरियस अपार्टमेंट खरीदा है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

अल्ट्रा मॉडर्न लग्जरी घर के मालिक बने अक्षय कुमार, 7.8 करोड़ रुपए के इस आलीशान फ्लैट की देखें इंसाइड फोटोज
Photo Credit: Instagram

Akshay Kumar Buys New Apartment In Mumbai, See Here Pictures: बॉलीवुड के नामी अभिनाताओं में से एक अक्षय कुमार आए दिन सुर्खियों में अपनी जगह बना ही लेते हैं। उनका नाम बॉलीवुड के सबसे फिटेस्ट एक्टर में आता है। इसके साथ वह अपनी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इस बार वह जिस वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं उसकी वजह कुछ खास है। दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने मुंबई के खार इलाके में नया अपार्टमेंट लिया है (Akshay Kumar Buys A New Apartment)। अक्षय कुमार जिस नए फ्लैट के मालिक बनें हैं उसकी कीमत करोड़ों में है। अक्षय कुमार का नया घर अल्ट्रा मॉडर्न लग्जरियस अपार्टमेंट है जिसकी तस्वीरें सोशस मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां देखें अक्षय कुमार के नए घर की फोटोज (Akshay Kumar New Home Pictures)। 

अक्षय कुमार ने लिए 7.8 करोड़ का नया फ्लैट

बॉलीवुड में एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में मुंबई के खार इलाके में नया लग्जरियस अपार्टमेंट लिया है (Akshay Kumar New Apartment)। इस घर की कीमत 7.8 करोड़ बताई जा रही है। खिलाड़ी कुमार की अन्य प्रॉपर्टिज भी हैं जिसमें उनका गोआ और मुंबई वाला सी-फेसिंग घर भी शामिल है। इसके साथ यह भी कहा जाता है कि मॉरिशस में भी अक्षय कुमार की प्रॉपर्टी है।

एक्टर ने जो नया घर लिया है वह अल्ट्रा मॉर्डन है (Akshay Kumar New Flat)। Zapkey.com के हवाले से बताते हुए मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने जॉय बिल्डर्स से यह घर 07 जनवरी को खरीदा था। इस बिल्डिंग में 3 और 4 बीएचके फ्लैट हैं। फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि अक्षय कुमार ने 3 या 4 बीएचके में से कौन सा फ्लैट लिया है। 

बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने जिस बिल्डिंग में घर लिया है उसके हर घर में एक डायनिंग एरिया, एक लिविंग रूम, एक मास्टर बेडरूम, एक डेक एरिया, एक गेस्ट बेडरूम, बच्चों का बेडरूम, किचन और बाथरूम शामिल हैं।

अक्षय कुमार का यह घर 1,878 स्कॉयर फीट में फैला हुआ है। यह घर जॉय बिल्डिंग में मोजूद है जो 19वीं मंजिल पर है और इसके साथ अक्षर कुमार को चार कार पार्किंग स्पेस भी मिला है। 

End of Article