दिशा सालियान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन की पुरानी तस्वीर वायरल, लोग इस वजह से उठा रहे सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2020, 07:42 AM IST

ऐश्वर्या राय बच्चन की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो दिशा सालियान के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को लेकर लोग ऐश्वर्या पर कई सवाल उठा रहे हैं।

दिशा सालियान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन की पुरानी तस्वीर वायरल, लोग इस वजह से उठा रहे सवाल

जया बच्चन हाल ही में उस समय चर्चा में आ गईं जब उन्होंने बॉलीवुड जगत की छवि खराब करने की साजिश करने और जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करने की बात कही थी जिसके बाद एक तरफ उन्हें सेलेब्स का समर्थन मिला तो वहीं दूसरी तरफ वो कई सेलेब्स के निशाने पर भी आ गईं। 

इन सबके बीच अब जया बच्चन की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे लेकर वो फैंस के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल इस फोटो में ऐश्वर्या के साथ दिशा सालियान नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या की ये तस्वीर मुंबई में उस समय ली गई थी जब वो अपनी फिल्म सरबजीत के प्रमोशन में जुटी हुई थीं। बताया जा रहा है कि दिशा उस समय ऐश्वर्या की मैनेजर थीं। 

फैंस के निशाने पर आईं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या के फैंस का कहना है कि वो दिशा को जानती थीं लेकिन उनकी मौत के बाद उन्होंने (ऐश्वर्या ने) कुछ नहीं कहा। कई लोगों का कहना है कि कॉन्ट्रोवर्सी से दूर रहने के लिए ऐश्वर्या ने चुप्पी साधे रखी। दिशा के साथ ऐश की ये तस्वीर सामने आने के बाद कई लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस की परेशानी बढ़ सकती है। मालूम हो कि दिशा ने 8 जून को मुंबई की एक इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। कथित तौर पर दिशा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं। दिशा के निधन के करीब 6 दिन बाद यानी 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

जया बच्चन ने दिया था ये बयान

मालूम हो कि हाल ही में रवि किशन ने ड्रग्स को लेकर फिल्म इंडस्ट्री पर सवाल उठाए थे। जिसपर जया बच्चन के तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया, उन्होंने इसे गटर कहा। लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। लोगों के आपसी मतभेद या मनभेद का असर इंडस्ट्री पर नहीं होना चाह‍िए।'

End of Article