Bollywood Famous Old Actors: बूढ़े होकर भी डिमांड में हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, यंग एक्टर्स को देते हैं मात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2022, 06:24 AM IST

Bollywood Famous Old Actors: उम्र एक धोखा है और ये बात बॉलीवुड के कई स्टार्स ने साबित भी कर दिखाई है। अमिताभ बच्चन से लेकर सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ तक कई ऐसे स्टार्स हैं जो हर किसी सेंस में किसी नए स्टार से कम नहीं हैं।

Bollywood Famous Old Actors: बूढ़े होकर भी डिमांड में हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, यंग एक्टर्स को देते हैं मात

Bollywood Famous Old Actors: बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जो दशकों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं और अब उनकी उम्र भी हो रही लेकिन आज भी वे ग्लैमर के मामले में नए से नए हीरो को मात देने में काफी है। उम्र इंसान की चमक नहीं छीन सकती, ये इन स्टार्स ने साबित कर दिखाया है। ड्रेसिंग स्टाइल की बात हो या फिटनेस की, किसी भी मामले में ये एक्टर्स यंग जनरेशन के अभिनेताओं से पीछे नहीं हैं और लगातार फैंस के बीच ट्रेंड में बने हुए हैं। हम कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। 

अमिताभ बच्चन 
दशकों से फिल्मी पर्दे पर राज कर रहे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन उम्र से 79 लेकिन मन से आज भी जवान हैं। इस उम्र में भी उनके स्टाइल की दुनिया कायल है। चाहे ड्रेसिंग सेंस हो या फुर्ती, किसी भी मामले में बॉलीवुड के शहंशाह कम नहीं है। यही वजह है कि आज भी उनके नाम से फिल्में हिट हो जाती हैं। 

अनिल कपूर
अनिल कपूर को देखकर लगता है कि जैसे ये बूढ़े ना होने का वरदान लेकर धरती पर आए हों। कहने को ये 65 साल के हो गए हैं, बेटियों की शादी कर चुके हैं लेकिन ग्लैमर के मामले में आज भी किसी से कम नहीं हैं। जैसे जैसे अनिल कपूर की उम्र बढ़ रही है, वैसे ही इनकी फिटनेस और ज्यादा शानदार होती जा रही है। हालांकि, इसके लिए अनिल कपूर मेहनत भी काफी करते हैं। 

सुनील शेट्टी 
जवान बच्चों के पिता सुनील शेट्टी को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। सुनील शेट्टी की उम्र 60 साल है लेकिन इनकी फिटनेस देखकर 30 साल का जवान एक्टर भी शरमा जाए। किसी भी पार्टी में सुनील शेट्टी जब पहुंचते हैं तो उनका ग्लैमर अलग ही नजर आता है। 

जैकी श्रॉफ 
अपने समय के हैंडसम हंक जैकी श्रॉफ का स्टाइल आज भी सबसे अलग है। ग्लैमर के मामले में जैकी श्रॉफ किसी नए हीरो से पीछे नहीं हैं। जहां बेटा टाइगर की यूथ में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है तो वहीं खुद जैकी श्रॉफ भी महफिलों की जान हैं।

ये स्टार्स आज भई बड़े पर्दे पर एक्टिव हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। फैंस आज भी इन्हें देखना पसंद करते हैं। इन्होंने ना केवल अपनी एक्टिंग बल्कि फिटनेस से भी फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है।

End of Article