Anupam Kher: 67 साल में अनुपम खेर ने किया ट्रांसफॉर्मेशन, पांच साल से इस प्लान को कर रहे हैं फॉलो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 11:53 AM IST

Anupam Kher transformation photo: अनुपम खेर 67 साल की उम्र में अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहे हैं। बर्थडे के मौके पर अनुपम खेर ने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन की कुछ फोटोज शेयर की है।

Anupam Kher: 67 साल में अनुपम खेर ने किया ट्रांसफॉर्मेशन, पांच साल से इस प्लान को कर रहे हैं फॉलो

Anupam Kher Transformation.अनुपम खेर आज यानी सात मार्च को अपना बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रांसफॉर्मेशन की फोटोज शेयर की हैं। अनुपम खेर ने अपने 67वें बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। अनुपम खेर के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हर कोई दंग हो गए हैं।

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है, इसमें वह अपनी टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट कर रही हैं। अनुपम खेर ने लिखा, 'मुझे जन्मदिन की बधाई...। आज मैं अपना 67वां साल शुरू कर रहा हूं। मैं आज अपना नया वर्जन पेश करने के लिए काफी एक्साइटेड और मोटिवेटेड हूं। ये फोटो पिछले कुछ साल की प्रोसेस की झलक है। 37 साल पहले आप जवान एक्टर से मिले थे, जिसने पर्दे पर 65 साल के बूढ़े शख्स का रोल अदा किया था। मेरा हमेशा से ही एक सपना था कि जिसे मुझे हकीकत में बदलना था। यह सपना था खुद की फिटनेस को सीरियसली लेना...। 

लिखा- 'बदलाव देखने को मिलेगा' 
अनुपम खेर आगे लिखते हैं, 'मैं फिटनेस के इस सफर को आप सभी के साथ शेयर करना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही मुझमें आपको बदलाव देखने को मिलेगा। मुझे शुभकामनाएं दें। ये 2022 हैं, जय हो।' अनुपम खेर। अनुपम खेर फिट रहने के लिए जिम में काफी पसीना बहाते हैं। यही नहीं, वह फिटनेस के लिए रोजाना योग भी करते हैं। आपको बता दें कि अनुपम ने फिल्म सारांश से डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने 70 साल के एक बूढ़े शख्स का किरदार निभाया था। 

Anupam Kher

2015 से घटा रहे हैं वजन
अनुपम खेर ने साल 2015 से अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया। इस दौरान वह फिल्मों से ब्रेक लेकर अपने ट्रेनर के साथ अमेरिका गए थे। साल 2016 में उन्होंने करीब 14 किलो वजन घटा लिया था।  

Anupam Kher's weight loss journey will inspire you to hit the gym now

अनुपम खेर ने अपना फिटनेस सीक्रेट शेयर करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह ट्रेडमिल पर दौड़ने के बजाय वॉक करते हैं। इसके अलावा वह रोजाना करीब 10 हजार कदम चलते हैं।

End of Article