कभी जैकी श्रॉफ के कपड़े और जूते पकड़ते थे सलमान खान, जग्‍गू दादा ने ही दिलाया था भाईजान को बॉलीवुड में ब्रेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2021, 09:26 AM IST

Bollywood throwback Salman Khan and Jackie Shroff: जग्‍गू दादा जैकी श्रॉफ की वजह से ही सलमान खान को फिल्म 'मैंने प्यार किया' में लीड रोल मिला था। जैकी ने ही उनके लिए केसी बोकाड़िया से बात की थी।

कभी जैकी श्रॉफ के कपड़े और जूते पकड़ते थे सलमान खान, जग्‍गू दादा ने ही दिलाया था भाईजान को बॉलीवुड में ब्रेक

Bollywood throwback Salman Khan and Jackie Shroff: 13 मई को सलमान खान की फ‍िल्‍म राधे रिलीज हुई थी और इस फ‍िल्‍म को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया। सलमान खान के लीड रोल वाली इस फ‍िल्‍म में जैकी श्रॉफ भी नजर आए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के जग्‍गू दादा जैकी श्रॉफ की वजह से ही दबंग एक्‍टर सलमान खान को फिल्म 'मैंने प्यार किया' में लीड रोल मिला था। जैकी ने ही उनके लिए केसी बोकाड़िया से बात की थी। दोनों सितारे इन दिनों चर्चा में हैं।

रियल लाइफ में जैकी श्रॉफ और सलमान खान दोनों अच्‍छे दोस्‍त हैं और काफी घनिष्ठ संबंध रखते हैं। दोनों सितारे बंधन, क्योंकि, भारत और वीर सहित कई फिल्मों में नजर आए हैं। उनकी वजह से ही सलमान खान को ब्रेक मिला था। जैकी श्रॉफ ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में 90 के दशक से सलमान खान के साथ दोस्ती का जिक्र किया। 

इंटरव्‍यू में जैकी श्रॉफ ने बताया,"मैं सलमान खान को एक मॉडल के रूप में पहचानता था। फ‍िर एक असिस्‍टेंट डायरेक्टर के रूप में, जो मेरे कपड़े और जूते पकड़ता था जब मैं फिल्म 'फलक' (1988) के लिए शूटिंग कर रहा था। सलमान एक ऐड में था तो मैं उसकी तस्वीरें अपने साथ काम करने वाले प्रोड्यूसर को दिखा देता। सलमान मेरी तरफ देखता रहता और वह मेरे छोटे भाई की तरह है। 

पहले ब्रेक का किया जिक्र
जैकी श्रॉफ ने बताया कि आखिरकार सफलता मिली जब केसी बोकाड़िया के ब्रदर-इन-लॉ ने सलमान को बॉलीवुड में ब्रेक दिया। फिल्म थी 'मैंने प्यार किया' जोकि साल 1989 में आई थी। फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री, रीमा लागू, लक्ष्मीकांत बर्डे, अलोक नाथ, मोहनीश बहल, दिलीप जोशी समेत अन्य कई कालाकार लीड रोल में थे। इस फ‍िल्‍म ने सलमान खान को जो स्‍टारडम दिया उसका जलवा आज भी देखने को मिलता है।

End of Article