Munawar Faruqui To Participate In Khatron Ke Khiladi Season 12: पापुलर स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी इन दोनों कंगना रनौत के पॉपुलर शो लॉकअप में नजर आ रहे हैं। आए दिन अपने कंट्रोवर्शियल बयान की वजह से मुनव्वर फारूकी सुर्खियों में अपनी जगह बटोर रहे हैं। हाल ही में यह खबर सामने आई है कि, एक बार फिर मुनव्वर फारूकी की किस्मत चमक उठी है। कहा जा रहा है कि कंगना रनौत के पॉपुलर रियलिटी शो लाॅकअप से बाहर निकलने के बाद वह रोहित शेट्टी के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में नजर आएंगे। सिर्फ मुनव्वर फारूकी ही नहीं बल्कि इस शो के लिए कई टीवी एक्टर्स और एक्ट्रेसेज को फाइनल किया गया है।
खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के कंटेस्टेंट बनेंगे मुनव्वर फारूकी
कुछ मीडिया खबरों के अनुसार, रोहित शेट्टी के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के लिए मुनव्वर फारूकी को फाइनल किया गया है। कहा जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी के साथ टीवी अदाकारा चेतना पांडे का नाम भी फाइनल किया गया है। चेतना पांडे को टीवी सीरियल फना में धारा के किरदार में देखा गया है। इतना ही नहीं उन्हें एस ऑफ स्पेस के पहले सीजन में भी देखा गया था। कहा जा रहा है कि, खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में मुनव्वर फारूकी और चेतना पांडे के अलावा प्रतीक सहजपाल, उमर रियाज और निशान भट्ट को भी इस शो के लिए साइन किया गया है जो बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट थे।

रोहित शेट्टी के इस रियलिटी शो में शिवांगी जोशी, एरिका फर्नांडीज, आरती सिंह, कोरियोग्राफर तुषार कालिया, पवित्रा पुनिया और पारस छाबड़ा भी नजर आ सकते हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग साउथ अफ्रीका में मई 2022 के चौथे हफ्ते से शुरू की जाएगी। साउथ अफ्रीका में तकरीबन 1 महीने के लिए यह सभी सितारे शूटिंग करेंगे। रोहित शेट्टी को खतरों के खिलाड़ी के नए एडिशन में एक बार फिर होस्ट करते हुए देखा जाएगा।

