विराट-सई की लव स्टोरी पर नहीं लगेगा ब्रेक! तो दुल्हन बनने से पहले ही विधवा हो जाएगी शिवानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 05:33 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी अब नया मोड़ लेने वाली है। इस टीवी सीरियल में दो ऐसे ट्विस्ट आएंगे जिसकी वजह से कहानी पूरी तरह बदल जाएगी। 

विराट-सई की लव स्टोरी पर नहीं लगेगा ब्रेक! तो दुल्हन बनने से पहले ही विधवा हो जाएगी शिवानी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सई और विराट की जिंदगी में फिलहाल बुरा दौर चल रहा है। एक तरफ जहां सई को यह उम्मीद है कि विराट उसे जरूर अपना लेगा वहीं विराट रोजाना अपनी हरकतों से सई का दिल तोड़ने की कोशिश में लगा हुआ है। इस टीवी सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में यह देखा गया कि जैसे ही अपनी परिक्षा देने के बाद सई विराट के पास आती है, तब विराट उसे कमल मेमोरियल लेकर जाता है। वह यहां कमल (सई के पिता) से कहता है कि उसने अपना वादा पूरा कर दिया है क्योंकि उसकी जिम्मेदारी पूरी हो गई है। इसके बाद वह सई को हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला लेता है। 

विराट की बात सुनकर सई का दिल टूट जाता है। वह बहुत उदास हो जाती है, जिसके बाद वह विराट को नजरअंदाज करने की कोशिश करती है। हमे पता है कि आप भी नहीं चाहते कि सई और विराट की लव स्टोरी कभी अपना दम तोड़े। जहां तक उम्मीद है कि सीरियल मेकर्स भी इतना बड़ा कदम नहीं उठाएंगे क्योंकि फिर टीआरपी खोने का डर है। ऐसे में एक लेटेस्ट अपडेट मिला है जिसके अनुसार सई और विराट की लव स्टोरी में द एंड नहीं होगा। सीरियल गौसिप की एक रिपोर्ट के अनुसार, सई और विराट की लव स्टोरी दम नहीं टोड़गी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अब जल्द ही सई और विराट एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर देंगे। 

आने वाले एपिसोड में यह भी देखा जाएगा कि राजीव और शिवानी की शादी के दिन चव्हाण परिवार में मातम छाने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के दिन राजीव बेहोश हो कर गिर जाएगा। जिसके बाद सब परेशान हो जाएंगे। उसे जल्दी-जल्दी में अस्पताल ले जाया जाएगा। इस दौरान शिवानी की हालत भी बुरी हो जाएगी। ऐसे में अब चव्हाण परिवार में राजीव की बहन की एंट्री होगी। अब यह देखना बहुत रोचक होगा कि क्या शादी से पहले ही शिवानी विधवा हो जाएगी?

End of Article