Aditi Rao Haydri Facts: आमिर खान की साली हैं अदिति राव हैदरी, 21 साल की उम्र में हो गई थी शादी, जानिए दिलचस्प बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 28, 2021, 06:02 AM IST

Aditi Rao Hydari Facts: एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी 28 अक्टूबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। अदिति अपने माता और पिता दोनों तरफ से रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। जानिए एक्ट्रेस के बारे में दिलचस्प बातें...

Aditi Rao Haydri Facts: आमिर खान की साली हैं अदिति राव हैदरी, 21 साल की उम्र में हो गई थी शादी, जानिए दिलचस्प बातें

मुंबई ये साली जिंदगी, पद्मावत जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी 28 अक्टूबर को अपना बर्थडे मना रही हैं।  अदिति राव हैदरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक तमिल फिल्म श्रृंगारम से की थी। 

अदिति माता और पिता दोनों तरफ से रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। अदिति राव हैदरी के परदादाजी मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी हैदराबाद के प्रधानमंत्री हुआ करते थे। वहीं, उनके नाना राजा जे रामेश्वर ने वानप्रस्थी शाही परिवार का नेतृत्व किया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह दो साल की थीं तो उनके माता-पिता एहसान हैदरी और मां विद्या राव अलग हो गए थे। अदिति ने अपने नाम के पीछे माता-पिता दोनों का सरनेम लगाया है। 

Aditi Rao Hydari: Aditi Rao Hydari: When you get drawn into power games,  you lose your sense of reality | Hindi Movie News - Times of India

आमिर खान से है रिश्ता 
अदिति राव हैदरी का आमिर खान से भी रिश्ता है। अदिति आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव की कजिन हैं। ऐसे में आमिर खान अदिति के जीजा थे। अदिति की शादी सत्यदीप मिश्रा से साल 2007 में हुई थी। एक्ट्रेस सत्यदीप से तब मिली थीं जब उनकी उम्र तकरीबन 17 साल थी और सत्यदीप ही उनका पहला प्यार थे।  2013 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था और कहा था कि वे अब अलग हो गए हैं। 

Aditi Rao Hydari practises Kalari during lockdown | Tamil Movie News - Times  of India

जया बच्चन के कारण मिला रोल 
साल 2018 में फिल्म पद्मावत में अदिति ने अलाउद्दीन खिलजी की बेगम मेहरुन्निसा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अदिति के छोटे से रोल की काफी तारीफ हुई थी। इस रोल के लिए उनकी सिफारिश जया बच्चन ने की थी।

Aditi Rao Hydari doesn't Google her name anymore- Reasons will shock you |  Celebrities News – India TV

अदिति राव हैदरी ने अनाइता श्रॉफ अदजानिया के शो में कहा था- 'फिल्म ये साली जिंदगी के ऑडिशन के दौरान मुझसे एक्टर के साथ इंटीमेट होने की डिमांड की गई।  मुझे एक ऐसे इंसान के साथ इंटीमेट होने के लिए कहा गया जिसको मैं जानती तक नहीं थी। ' 
 

End of Article