इस दिन टकराएंगे अक्षय कुमार और आमिर खान, 'लाल सिंह चड्ढा' की वजह से टल गई प्रभास की 'आदिपुरुष'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2022, 06:27 PM IST

Laal Singh Chaddha Postponed will clash with Raksha Bandhan: आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट टल गई है। वहीं फिल्म लाल सिंह चड्ढा की वजह से प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट भी बदलेगी।

इस दिन टकराएंगे अक्षय कुमार और आमिर खान, 'लाल सिंह चड्ढा' की वजह से टल गई प्रभास की 'आदिपुरुष'

Laal Singh Chaddha Postponed will clash with Raksha Bandhan: आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट एक बार फिर आगे खिसक गई है। फिल्म इस साल बैसाखी के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म इस दिन रिलीज नहीं होगी। मेकर्स द्वारा इस फिल्म के लिए नई रिलीज डेट जारी की है। मेकर्स ने बयान जारी कर कहा कि हमारी फिल्म लाल सिंह चड्ढा 14 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। हम 14 अप्रैल तक फिल्म का काम पूरा नहीं कर पाएंगे इसलिए फिल्म अब 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। 
वहीं फिल्म लाल सिंह चड्ढा की वजह से प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट भी बदलेगी। फिल्म लाल सिंह चड्ढा के मेकर्स ने आगे कहा कि हम भूषण कुमार, टीसीरीज और ओम राउत के साथ आदिपुरुष की पूरी टीम का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमारी वजह से अपनी फिल्म की रिलीज डेट को 11 अगस्त से हटाने का फैसला किया है।

'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान और करीना कपूर खान नजर आएंगी, जो कि साल 1994 में आई अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। इस फिल्म को अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित किया गया है। फ‍िल्‍म में प्रीतम का संगीत है और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित हैं। 

अक्षय से होगा आमिर की टक्कर

अब इस फिल्म का मुकाबला सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन से होगा। 11 अगस्त को आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म रक्षाबंधन रिलीज होगी। ऐसे में आमिर खान और अक्षय कुमार की स्क्रीन पर टक्कर देखना दिलचस्प होगा। 

14 अप्रैल को आएगी जर्सी और केजीएफ 

पहले यह जानकारी सामने आई थी कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसकाने की वजह साउथ की सुपरहिट फिल्म केजीएफ के सीक्वल फिल्म है। केजीएफ 2 आने वाले 14 अप्रैल को आने वाली है। वहीं शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी के मेकर्स ने भी अपनी फिल्म के लिए 14 अप्रैल की रिलीज डेट तय कर ली है। 

End of Article