OTT Bold Scene: ओटीटी पर इन एक्ट्रेस ने बोल्ड सींस देने से किया इनकार, ठुकरा दिए बड़े ऑफर्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2022, 11:59 AM IST

OTT Bold Scene: कई एक्ट्रेसेस ने अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है और एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन्स दिए हैं। वहीं कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने बोल्ड सीन देने से मना करते हुए ओटीटी वेब सीरीज का ऑफर ठुकरा दिया है।

OTT Bold Scene: ओटीटी पर इन एक्ट्रेस ने बोल्ड सींस देने से किया इनकार, ठुकरा दिए बड़े ऑफर्स

OTT Bold Scene: कोरोना महामारी के दौरान बॉलीवुड में मानो सन्नाटा पसरा रहा। वही एक अच्छा विकल्प ओटीटी प्लेटफॉर्म रहा जहां लोग घर बैठे अपनी पसंद की सीरीज देखते रहे। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद से ही छोटे पर्दे और बड़े पर्दे के बीच का अंतर धीरे-धीरे मिटता जा रहा है। अब बॉलीवुड और टीवी जगत के छोटे-बड़े हर अभिनेता अभिनेत्री ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपने अभिनय का प्रदर्शन करने के लिए बेहतर अवसर की तलाश कर रहे हैं। कई एक्ट्रेसेस ने अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है और एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन्स दिए हैं। वहीं कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने बोल्ड सीन देने से मना करते हुए ओटीटी वेब सीरीज का ऑफर ठुकरा दिया है।

उर्फी जावेद


उर्फी जावेद अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि उन्होंने वेब सीरीज में बोल्ड सीन्स करने से मना कर दिया है। आपको बता दें कि, उर्फी जावेद ने ओटीटी से आए कई बड़े ऑफर्स सिर्फ इस वजह से ठुकरा दिए हैं क्योंकि उन वेब सीरीज की स्क्रिप्ट बोल्ड सीन्स की मांग कर रही थीं और अभिनेत्री को इन्हें करने में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं है।

एरिका फर्नांडिस


एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और कसौटी ज़िंदगी की 2 की लीड रही हैंं। साथ ही आज वह छोटे पर्दे का बड़ा नाम है। एरिका ने ओटीटी पर रिलीज होने वाली इन वेब सीरीज के कई ऑफर्स ठुकरा दिए हैं। उनका यह कहना है कि सीरीज में बोल्ड सींस निर्माता केवल दर्शकों तक रखना चाहते हैं।

 गौहर खान



गौहर खान अपना ओटीपी डेब्यू कर चुकी हैं।  गौहर अब तक ओटीटी पर तीन वेब सीरीज कर चुकी है और आगे जब भी वह कोई प्रोजेक्ट साइन करती हैं तो मेकर्स के साथ पहले ही डिस्कस कर लेती हैं कि, कोई भी इंटिमेट सीन नहीं करेंगी। आपको बता दें कि यह बिग बॉस सीजन 7 की विजेता भी रह चुकी है।

अदा खान


अदा खान को टीवी सीरियल नागिन से एक बड़ी पहचान मिली है। आपको बता दें कि अदा खान मैं अभी तक अपना ऑडिट इंटरव्यू नहीं किया है और इसके पीछे यह वजह बताई जा रही है कि एडल्ट कंटेंट अदा नहीं करना चाहती।

End of Article