Shraddha Kapoor Actress: बॉलीवुड के विलेन कहे जाने वाले एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। कामयाबी के मामले में तो श्रद्धा अपने पापा शक्ति कपूर से भी आगे निकल गईं।बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं जो अपने टैलेंट से करोड़ों और अरबों की कमाई कर रहे हैं। इनमें से एक श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल हैं। श्रद्धा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कम उम्र में बहुत नाम और पैसा कमाया है। श्रद्धा के फिल्मी करियर की बात करें तो श्रद्धा बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में आना चाहती थी इसी कारण उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई तक छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी पहली फिल्म तीन पत्ती में काम किया। लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही।
किस्मत ने नहीं दिया था श्रद्धा का साथ

इसके बाद श्रद्धा ने दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए लव का द एंड की लेकिन एक बार फिर किस्मत में श्रद्धा का साथ नहीं दिया और फिर फ्लॉप हो गई। तमाम निराशा के बाद फिल्मी दुनिया में श्रद्धा को असली पहचान 'आशिकी 2' से मिली जो क बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही। लेकिन बस इतना ही नहीं फिल्मी करियर के बाहर भी श्रद्धा ने अपने कम उम्र में अपने टैलेंट के बलबूते पर मोटी रकम की कमाई की है।
श्रद्धा की महीने की सैलरी 50 लाख से है ज्यादा
आपको बता दें कि, श्रद्धा कपूर की नेट वर्थ 57 करोड़ है. उनकी महीने की सैलरी 50 लाख से ज्यादा है और साल की सैलरी 6 करोड़ से ज्यादा है। श्रद्धा का टैलेंट यहीं खत्म नहीं होता वह शानदार सिंगर, परफॉर्मर भी हैं। श्रद्धा हर जगह छाई हुई है। सोशल मीडिया पर श्रद्धा की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वहां पर एक पोस्ट के लिए वह लाखों रुपये लेती हैं। इसके अलावा वह एड और शोज करके भी कमाई करती हैं। श्रद्धा को लग्जरी कारों का भी बहुत शौक हैं और वह अपनी कमाई से महंगी महंगी स्वांसी मर्सिडीज एमएल क्लास एसयूवी जैसी कारें खरीदती रहती है।

