बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेज का रहा है अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन, एक तो थी दाऊद की गर्लफ्रेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2022, 07:37 PM IST

Bollywood Actress underworld: अंडरवर्ल्ड से रिश्ते होने के कारण कई बॉलीवुड हीरोइनों को अपने करियर से हाथ धोना पड़ा। अंडरवर्ल्ड का डॉन दाऊद ने तो एक एक्ट्रेस के प्यार में प्रोड्यूसर तक को मौत के घाट उतार दिया।

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेज का रहा है अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन, एक तो थी दाऊद की गर्लफ्रेंड

Bollywood Famous Actress underworld connections: बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन आज का नहीं, काफी पुराना रहा है। बॉलीवुड स्टार्स का अंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ करीबी रिश्ता होने की वजह से कई बार तो विवाद भी खड़ा हुआ है। यहां तक कि अंडरवर्ल्ड के डॉन दाऊद की तो बॉलीवुड की एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड तक रह चुकी है। लेकिन, अंडरवर्ल्ड से रिश्ता रखना कई हीरोइनों पर भारी पड़ा। गैंगस्टरों से ​उनकी दोस्ती के किस्से जब सामने आने लगे तो कई हीरोइनों का करियर खत्म हो गया। दाऊद ने तो एक्ट्रेस के प्यार के लिए प्रोड्यूसर तक को मौत के घाट उतार दिया। आइये जानते हैं कि बॉलीवुड की उन हीरोइनों के बारे में, जिनका अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन रहा है। 

मंदाकिनी और दाऊद 

80 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस मंदाकिनी का दाऊद से काफी नजदीकियां रहीं। 1985 में आई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में जबरदस्त बोल्ड सीन देकर मंदाकिनी रातों रात सुपरस्टार बन गईं थीं. मंदाकिनी और दाऊद के नजदीकियों को लेकर चर्चा रहीं। दोनों को कई बार साथ भी देखा गया। हालांकि, मंदाकिनी ने इस पर कहा था कि उसका दाऊद से कोई रिश्ता नहीं है। दाऊद से अफेयर की चर्चा के बीच मंदाकिनी का ​फिल्मी दुनिया का सफर भी खत्म हो गया। 

ममता कुलकर्णी और छोटा राजन 

90 के दशक में बड़े पर्दे पर राज करने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को भला कौन नहीं जानता। ममता कुलकर्णी का दाऊद के करीबी रहे डॉन छोटा राजन के साथ रिश्ता रहा है। ममता छोटा राजन की गर्लफ्रेंड थीं। यही वजह रही कि ममता ने बेहद कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई थी। हालांकि, वह फिल्मी जगत में ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। कुछ समय बाद ही उनका करियर खत्म हो गया। छोटा राजन के अलावा ममता की ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से भी नजदीकियां रही और दोनों ने शादी रचाई। एक समय था जब केन्या एयरपोर्ट पर पुलिस ने विक्की गोस्वामी और ममता कुलकर्णी को ड्रग केस में गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। 

प्यार के लिए उतारा मौत के घाट
बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री अनीता अयूब का भी दाऊद इब्राहिम से काफी करीबी रिश्ता रहा है। हालांकि, अनीता बॉलीवुड में अपना जलवा कायम करने में सफल नहीं हो सकी। एक वक्त था जब मशहूर निर्माता जावेद सिद्दीकी ने अनीता अयूब को फिल्म में कास्ट करने से मना कर दिया था, तब दाऊद ने जावेद की हत्या करवा दी थी। 

मोनिका बेदी और अबू सलेम का रिश्ता


एक्ट्रेस मोनिका बेदी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। दोनों प्यार ​के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहे। सलेम ने कई फिल्मों में मोनिका को काम भी दिलवाया। कई वर्षों तक दोनों साथ रहे। यहां तक कि उनको प्यार के चलते जेल तक जाना पड़ा था।

End of Article