Nikitin Dheer Wife Kratika Sengar Gave Birth To A Baby Girl: थंगाबली का किरदार निभाकर पूरे भारत में फेमस हुए निकितिन धीर के घर आज लक्ष्मी ने जन्म लिया है। जानी-मानी टीवी अदाकारा कृतिका सेंगर ने आज बेबी गर्ल को जन्म दिया। खबरों के अनुसार, आज सुबह ही कृतिका सेंगर और निकितिन धीर के घर नन्ही शहजादी आई है। जैसे ही यह खबर सामने आई वैसे ही लोग निकितिन धीर और कृतिका सेंगर को बधाई देने लगे। कुछ दिनों पहले ही निकितिन धीर और कृतिका सेंगर ने मेटरनिटी फोटो शूट करवाया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। कपल की तरफ से खुशखबरी सुनने के लिए फैंस बेकरार थे।
पिछले साल नवंबर के महीने में कृतिका और निकितिन ने यह खुलासा किया था कि वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कृतिका ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए यह कहा था कि 'निकितिन आसमान पर हैं, लेकिन मुझे नंबर नहीं पता! पिता बनने के लिए वह बहुत उत्साहित हैं और मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मैं जल्द ही मां बनने वाली हूं।' शादी के 7 साल बाद निकितिन धीर और कृतिका सेंगर माता-पिता बने हैं।
ई टाइम्स टीवी से बात करते हुए कृतिका ने यह बताया था कि प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही निकितिन का रिएक्शन कैसा था। उन्होंने यह कहा था कि जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था तब उन्होंने 4 घंटे तक यह बात किसी को नहीं बताई थी। जब उन्होंने अपने पति निकितिन को यह खबर दी थी तब वह इसे मजाक समझ रहे थे। लेकिन जब उन्होंने पॉजिटिव प्रेग्नेंसी किट दिखाया था, तब उनके पति को विश्वास हुआ था और वह खुशी से चिल्लाने लगे थे। कृतिका ने यह भी साझा किया था कि उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के लिए नर्सरी भी बनाया है।

