'डंकी' के सेट से सामने आई शाहरुख खान की तस्वीर, लुक्स देख फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 07:33 PM IST

Shah Rukh Khan on Dunki Sets: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी की शूटिंग शुरू कर दी है और अब फिल्म के सेट से उनकी तस्वीर सामने आई है।

'डंकी' के सेट से सामने आई शाहरुख खान की तस्वीर, लुक्स देख फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

Shah Rukh Khan Photo FRom Dunki Set: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं और दर्शक उनकी नई फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंकी' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के सेट से शाहरुख की नई तस्वीर सामने आ रही है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

'डंकी' के सेट से सामने आई तस्वीर

शाहरुख की ये तस्वीर फैन क्लब द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जो एसआरके के फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस तस्वीर में शाहरुख प्लेन ग्रे कलर की टी-शर्ट और ब्लैक डेनिम जींस पहने नजर आ रहे हैं। शाहरुख की ये तस्वीर देख फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। कुछ फैंस ने कमेंट कर उन्हें हेंडसम बताया तो कुछ का कहना है कि वो पहले से ज्यादा हेल्दी और फिट लग रहे हैं। मालूम हो कि शाहरुख इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वो आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आए थे, जो फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ थीं। 

फिल्म के लेकर कही थी ये बात

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब पर्दे पर शाहरुख और तापसी की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म की अनाउंसमेंट के समय शाहरुख ने राजकुमार हिरानी के बारे में बात करते हुए कहा था, 'राज कुमार हिरानी इस पीढ़ी के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, हमने हमेशा साथ काम करने की बात कही है। मुझे बेहद खुशी है कि हम 'डंकी' में साथ काम कर रहे हैं। हमने अभी इस महीने शूटिंग शुरू की है और मैं इसके हर पल को एन्जॉय कर रहा हूं। राजू के लिए मैं डंकी (गधा), मंकी (बंदर)... कुछ भी बन सकता हूं। 

वर्कफ्रंट

मालूम हो कि डंकी की शूटिंग इस साल अप्रैल महीने में शुरू हुई थी। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख खान फिल्म पठान और रॉकेटरी जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी छोटा सा रोल प्ले करते दिखेंगे। 

End of Article