आमिर खान ने बताई सोशल मीडिया छोड़ने की वजह, बोले- आप लोग अपनी थियोरी मत लगाइए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2021, 07:03 AM IST

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया था। अब एक्टर ने खुद इसके पीछे की वजह का खुलासा किया।

आमिर खान ने बताई सोशल मीडिया छोड़ने की वजह, बोले- आप लोग अपनी थियोरी मत लगाइए

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने हाल ही में उस समय हर किसी को हैरान कर दिया जब उन्होंने यह जानकारी दी कि वो सोशल मीडिया को अलविदा कह रहे हैं। आमिर ने 15 मार्च को इंस्टाग्राम पोस्ट कर फैंस को अपने जन्मदिन की बधाईंयों के लिए शुक्रिया कहते हुए लिखा कि यह उनका आखिरी पोस्ट है और वो सोशल मीडिया को अलविदा कह रहे हैं। 

आमिर के इस पोस्ट ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया और तभी से वो यह जानना चाहते थे कि एक्टर ने आखिर ये कदम क्यों उठाया? अब आमिर खान ने खुद इस बारे में बात की और बताया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया।

आमिर ने खुद बताई वजह

हाल ही में विरल भयानी ने आमिर से सोशल मीडिया छोड़ने की वजह के बारे में पूछा को एक्टर ने हंसते हुए कहा, 'नहीं वो इसलिए नहीं कुछ.. आप लोग अपनी थियोरी मत लगाइए। मैं अपनी धुनकी में रहता हूं, सोशल मीडिया पर हूं कहां मैं? मुझे लगा कि वैसे भी कुछ डालता नहीं हूं मैं, अपनी धुनकी में रहता हूं। नहीं अलविदा नहीं.. मैं तो इधर ही हूं। कहीं जा नहीं रहा हूं। और इससे पहले भी तो हम कम्यूनिकेट करते ही थे और इसमें आप मीडिया का रोल ज्यादा बढ़ गया है। क्योंकि अब मैं मीडिया के जरिए ही अपनी ऑडियंस से बात कर पाऊंगा। तो आपको तो खुश होना चाहिए। मुझे तो पूरा भरोसा है आप पर।'

ये किया था पोस्ट

बता दें कि आमिर खान ने अपने आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, 'मेरे जन्‍मदिन पर इतना सारा प्‍यार देने के लिए आपका द‍िल से शुक्रिया। मेरा द‍िल भर आया। दूसरी खबर ये है क‍ि सोशल मीडिया पर ये मेरा आखिरी पोस्‍ट होगा। हालांकि मैं वैसे भी ज्‍यादा एक्टिव नहीं हूं, तो मैंने इनसे दूर होने का फैसला ल‍िया है। हम वैसे ही बातचीत करेंगे जैसे पहले करते थे। एकेपी (आमिर खान प्रोडक्‍शन) ने अपना ऑफिशल हैंडल बनाया है, तो भविष्‍य में मेरी फिल्‍मों से जुड़ी अपडेट आपको उसी पर मिलेगी। ढेर सारा प्‍यार।'

वर्कफ्रंट

मालूम हो कि साल 2018 में आमिर ने अपने जन्मदिन के मौके पर ही इंस्टाग्राम डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी मां की एक तस्वीर शेयर की थी जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर को हाल ही में हर फन मौला म्यूजिक वीडियो में एली अवराम के साथ देखा गया है। इसके अलावा आमिर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ करीना कपूर खान हैं।

End of Article