Aamir Khan Bodyguard: करोड़ों में है आमिर खान के बॉडीगार्ड युवराज की सैलरी, सलमान के शेरा से नहीं है कम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2020, 09:12 AM IST

Aamir Khan Bodyguard Yuvraj Ghorpade: बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की चर्चे तो हर तरफ होते हैं लेकिन आज आपको मिलवाते हैं म‍िस्‍टर परफेक्‍शन‍िस्‍ट कहे जाने वाले एक्‍टर आमिर खान के बॉडीगार्ड से।

Aamir Khan Bodyguard: करोड़ों में है आमिर खान के बॉडीगार्ड युवराज की सैलरी, सलमान के शेरा से नहीं है कम

Aamir Khan Bodyguard Yuvraj Ghorpade: बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की चर्चे तो हर तरफ होते हैं। शेरा लाइमलाइट में अधिक रहते हैं और बीते महाराष्ट्र चुनाव में उन्‍होंने शिवसेना ज्‍वॉइन की थी तो वह खबरों में थे। आज आपको मिलवाते हैं म‍िस्‍टर परफेक्‍शन‍िस्‍ट कहे जाने वाले एक्‍टर आमिर खान के बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़े से। आमिर खान के साथ हर वक्‍त साये की तरह रहने वाले युवराज लाइमलाइट से दूर रहते हैं लेकिन किसी मामले में वह शेरा से कमतर नहीं हैं।

शेरा से कम नहीं है युवराज की सैलरी

आमिर खान का कदम घर से बाहर निकलता है तो बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़े एक्टिव हो जाते हैं। उनकी नजरें चारों तरफ रहती हैं और आमिर खान पर आने वाले हर खतरे को पहले ही भांप लेती हैं। इस काम के ल‍िए आमिर खान उन्‍हें दो करोड़ रुपए सालाना पेमेंट देते हैं जोकि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की सैलरी के ही बराबर है।

देश से लेकर व‍िदेश तक आमिर का साथ

देशभर में होने वाले आमिर के कार्यक्रम, फ‍िल्‍मों के प्रमोशन, शूटिंग सेट्स से लेकर विदेश यात्राओं के दौरान भी युवराज आमिर खान के साथ होते हैं। सोशल मीडिया और मीडिया में आने वाली आमिर खान की तस्‍वीरों में युवराज साथ नजर आते हैं। बीते कई वर्षों से आमिर युवराज पर भरोसा जता रहे हैं और युवराज उन्‍हें प्रोटेक्‍ट कर रहे हैं।

सबसे महंगे हैं शाहरुख के बॉडीगार्ड

साये की तरह हर वक्‍त बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ रहने वाले उनके बॉडीगार्ड रवि स‍िंह नौ साल से उन्‍हें प्रोटेक्‍ट कर रहे हैं। रवि सिंह शाहरुख के साथ होते हैं तो मजाल कि कहीं कोई चूक हो जाए। शाहरुख के बाहरी कार्यक्रमों के दौरान वहां के स्‍थानीय प्रशासन के साथ भी रवि सिंह ही कॉर्डिनेट करते हैं। शाहरुख खान उन्‍हें 2.7 करोड़ रुपये सालाना तनख्‍वाह देते हैं।

End of Article