बॉलीवुड

'Apne 2' में हो रही देरी पर Bobby Deol का बड़ा खुलासा, 'Animal' एक्टर ने बताई असली वजह

Bobby Deol on Apne 2 Being Delayed: बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के अलावा अब बॉबी देओल (Bobby Deol) ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान 'अपने 2' (Apne 2) में हो रही देरी पर भी बड़ा खुलासा किया है।

Image

Apne 2

Bobby Deol on Apne 2 Being Delayed: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) के फिल्मी करियर की गाड़ी एक बार पटरी पर आ गई है। फैन्स इस समय अभिनेता की अपकमिंग फिल्मों के लिए आंखें बिछाए बैठे हैं। इन अपकमिंग फिल्मों में से एक बॉबी देओल की 'अपने 2' (Apne 2) भी है। फैन्स लंबे समय से साल 2007 में रिलीज हुई 'अपने' के सीक्वल के लिए बेताब हैं। काफी समय खबरें आई थीं कि बॉबी देओल के बार फिर पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल के साथ 'अपने 2' में नजर आएंगे। खबरें यहां तक थी कि फिल्म में सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल को भी लीड रोल में देखा जाएगा। अब 'अपने 2' में लगातार हो रही देरी पर बॉबी देओल ने बड़ा खुलासा किया है।

एक न्यूज एजेंसी के साथ बात करते हुए बॉबी देओल ने 'अपने 2' में हो रही देरी का असली कारण बताया है। अभिनेता ने बताया कि अच्छी स्क्रिप्ट की कमी के कारण इसे बनाने में प्रॉब्लम हो रही है। इस फिल्म को शानदार स्क्रिप्ट के साथ बनाया जाएगा, जो 100 प्रतिशत हिट की गारंटी होगी। 'अपने 2' के अलावा फैन्स धर्मेंद्र, बॉबी और सनी देओल को 'यमला पगला दीवाना' की अगली किस्त में भी देखना चाहते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल इस समय अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना सहित एक्टर्स को अहम किरदार में देखा जाएगा। फिल्म 1 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article