बॉलीवुड

थामा के साथ होगा शक्ति-शालिनी का खुलासा, कल थिएटर में मिलेगा अनीत पड्डा की दूसरी फिल्म का सरप्राइज

Shakti-Shalini Premiere with Thama: मोहित सूरी की हीरोइन अनीत पड्डा को अगली फिल्म में देखने के लिए हर कोई बेताब है। सैयारा के बाद उन्हें बड़े प्रोडक्सन हाउस की फिल्म ऑफर हुई है। अब थिएटर में इस फिल्म का प्रीमियर होगा। आइए आपको बताते हैं शक्ति-शालिनी से जुड़ी अपडेट ।

Image

Image Source: Movie Poster

Shakti-Shalini Premiere with Thama: इस बार दिवाली पर थिएटर्स में थामा का धमाका होने वाला है। कल, मंगलवार को आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना स्टार मूवी 'थामा' रिलीज हो रही है। इस फिल्म का काफी बज बना हुआ है और दर्शक इसे देखने के लिए बेताब है। मैडॉक फिल्म्स( Maddock Films) के बैनर तले बनी इस फिल्म के साथ एक और धमाका होने वाला है। थिएटर में थामा के साथ अनीत पड्डा की फिल्म 'शक्ति-शालिनी' का प्रीमियर होगा। मेकर्स ने प्लान किया है कि शक्ति-शालिनी के लुक को थामा के साथ दिखाया जाएगा। फैंस अनीत पड्डा की दूसरी फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मैडॉक फिल्म्स ने थिएटर्स में सरप्राइज देने का प्लान बनाया है।

सैयारा ( Saiyaara) फिल्म के बाद अनीत पड्डा ( Aneet Padda) ) ने उन्हें अपने अगली हॉरर-यूनिवर्स की फिल्म ऑफर की है। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म को पहले कियारा आडवाणी को दिया गया था, लेकिन दिनेश विजान( Dinesh Vijan) को अनीत पड्डा का काम बहुत पसंद आया और उन्हें शक्ति-शालिनी ऑफर कर दी।

थामा के साथ शक्ति-शालिनी

कल जब थिएटर्स में थामा फिल्म रिलीज होगी। इसी फिल्म के बीच में शक्ति-शालिनी( Shakti-Shalini) का प्रीमियर भी किया जाएगा। जिससे फैंस को फिल्म की फर्स्ट लुक देखने को मिलेगी। फिल्म में अनीत पड्डा एक आधुनिक सुपरहीरो के रूप में नजर आएगी, जिसमें नरमी और अपार शक्ति का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। बताया जा रहा है कि ये कुछ सीन्स उनके किरदार की मूल कहानी की झलक पेश करने वाले हैं। बिना ज्यादा खुलासा किए, यह टीज़र दर्शकों को फिल्म की भावनात्मक गहराई और भव्यता का अहसास कराता है।

मैडॉक फिल्म्स( Maddock Films) ने इस प्रोजेक्ट को लंबे समय तक इसे छिपाकर रखा था और इससे जुड़ी अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि, “थामा” जैसी बड़ी फिल्म की रिलीज़ के साथ इस टीज़र को जोड़ना साफ तौर पर दिखाता है कि स्टूडियो को अपने सिनेमाई ब्रह्मांड पर पूरा भरोसा है और वह भारत की अगली बड़ी सुपरपॉवर फिल्म बनने के लिए तैयार है। फैंस को भी अनीत की इस फिल्म का इंतजार रहने वाला है। हर कोई उन्हें सैयारा के बाद अलग अंदाज में देखना चाहता है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article