बॉलीवुड

पापा चंकी पांडे का इंस्टाग्राम हैंडल डिलीट करवाना चाहती हैं अनन्या पांडे, बोलीं- 'वो बिना देखे कुछ भी लाइक करते हैं...'

Ananya Pandey wants to Delete Father's Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में खुलासा किया कि वह अपने पापा चंकी पांडे का इंस्टाग्राम हैंडल डिलीट करना चाहती हैं। इसकी वजह भी उन्होंने बताई है, दरअसल चंकी पांडे बिना सोच समझे ही कोई भी पोस्ट लाइक कर देते हैं।

Image

Ananya Pandey wants to Delete Father's Instagram

Ananya Pandey wants to Delete Father's Instagram: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे (Chunky Pandey) अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करते रहते हैं। इसी के साथ ही वह कुछ ऐसी पोस्ट को भी लाइक कर देते हैं जो सीधे तौर पर अनन्या पांडे की पर्सनल लाइफ से जुड़ी होती है। इस बीच अब अनन्या पांडे ने भी इसको लेकर अपना रिएक्शन शेयर किया है। अनन्या चाहती हैं कि उनके पिता अपना इंस्टाग्राम हैंडल ही डिलीट कर दें। चंकी पांडे की इंस्टाग्राम एक्टिविटी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अनन्या पांडे के एक्स बायफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के बारे में पोस्ट को 'लाइक' कर दिया था। जिसके बाद हर तरफ इसी को लेकर बात होने लगी थी। अब यहां अनन्या के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- मायके में जिंदगी काट रहीं ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा से भी होने लगी अनबन!! इधर बच्चन परिवार ने भी कर दिया पराया?

वी आर युवा के शो पर चंकी पांडे औरअनन्या पांडे एक साथ नजर आए हैं। इस बीच अनन्या ने कहा, 'इंस्टाग्राम पर, आपके अकाउंट को डिलीट करने की जरूरत है क्योंकि आप बिना पढ़े कुछ भी लाइक करते रहते हैं और इससे हम सब परेशानी में पड़ जाते हैं।' जिसका चंकी पांडे ने प्यार से जवाब दिया, 'मैं बस जहां भी आपकी फोटो देखता हूं, लाइक कर देता हूं।'

हाल ही में चंकी पांडे ने अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के ब्रेकअप को लेकर एक पोस्ट को लाइक कर दिया था। इस पोस्ट में लिखा था, 'जब ब्रांड का कॉन्ट्रैक्ट रिश्ते से अधिक समय तक चलता है।' इस फोटो में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक आईवियर ब्रांड का प्रमोशन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट पर चंकी पांडे का लाइक देख हर कोई हैरान रह गया था।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article