Deepika Padukone-Sandeep Reddy Vanga Controversy: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) और संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म स्पिरिट (Spirit) काफी समय से चर्चा में है। फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसकी कास्टिंग को लेकर हुई है। खासकर जब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस फिल्म से बाहर हुईं तो कई तरह की बातें सामने आईं। कभी फीस को वजह बताया गया, कभी शूटिंग के समय को लेकर विवाद की बात हुई और कभी फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर खबरें आईं। अब एक रिपोर्ट में इस पूरे मामले को लेकर एक अलग जानकारी सामने आई है। तो चलिए जानते हैं क्या खुलासा हुआ है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Spirit: दीपिका पादुकोण ने प्रोड्यूसर्स के आरोपों पर दिया रिएक्शन, वायरल पोस्ट में Male-Ego पर कसा तंज
सही नहीं रही मुलाकात
संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण के बीच का विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट है। Hindustan Times ने इस मामले से जुड़े एक करीबी सूत्र से बात की। सूत्र ने बताया, 'दीपिका पादुकोण अपनी जिंदगी में संदीप रेड्डी वांगा से सिर्फ एक बार मिली हैं। इतना ही नहीं, फिल्ममेकर इस मुलाकात में पूरे एक घंटे की देरी से पहुंचे थे। इसके बावजूद दीपिका ने बाकी मुलाकात को पूरी तरह प्रोफेशनल तरीके से लिया। इस मीटिंग में फिल्म के बारे में सिर्फ एक लाइन बताई गई थी। उन्हें फिल्म की पूरी कहानी नहीं सुनाई गई थी। दीपिका पूरी कहानी सुने बिना कभी किसी फिल्म के लिए हां नहीं कहतीं। इसलिए ‘स्पिरिट’ शुरू से ही दीपिका के लिए किसी ऑप्शन में थी ही नहीं।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Kareena Kapoor के प्रेग्नेंसी रुमर्स पर ननद Saba Pataudi ने दिया रिएक्शन, बोलीं- कुछ चीजें प्राइवेट रहने दो
कभी साथ काम नहीं करेंगे दीपिका-संदीप
सूत्र ने आगे कहा कि दीपिका की इस फिल्ममेकर के साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा, 'संदीप रेड्डी वांगा ऐसे फिल्ममेकर हैं, जिनके साथ दीपिका पादुकोण कभी काम नहीं करेंगी। इसकी वजह उनका महिलाओं को लेकर नजरिया है, जो उनकी फिल्मों के साथ-साथ पर्दे के बाहर उनके रवैये में भी साफ नजर आता है।' दीपिका पादुकोण से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
