बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या के बिगड़ते रिश्तों को लेकर तो पहले भी कई खबरें सामने आ रही थीं। सास जया बच्चन, पति अभिषेक और ननद श्वेता के साथ ऐश्वर्या की अनबन की खबरों से फैंस पहले ही काफी परेशान थे। इस बीच अब मायके में भी ऐश्वर्या की भाभी के साथ उनके रिश्तें में आई खटास की बातें होने लगी हैं। यहां इन पर एक नजर डालते हैं।
सोशल मीडिया पर कई खबरें सामने आ रही हैं कि ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा उन्होंने इग्नोर करती हैं और दोनों के रिश्ते भी काफी अच्छे नहीं हैं। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
हाल ही में श्रीमा ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को लेकर भी एक रिएक्शन शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय का नाम लिए बगैर ही सब ठीक होने की बात कही है।
इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन ने इन सभी मसलों पर सीधे तौर पर चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने न ही अपनी शादीशुदा जिंदगी और न ही अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी किसी भी बात पर कोई जानकारी शेयर की है।
हाल ही में श्रीमा ने अपनी मां ब्रंदा राय पर प्यार लुटाया है। उन्होंने कैंसर के खिलाफ जंग में अपनी मां की जमकर तारीफ की है, जिससे साफ पता चलता है कि दोनों के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं।
ऐश्वर्या ने अपने भाई आदित्य और भाभी श्रीमा की बड़ी धूम धाम से शादी की थी। इस शादी में ऐश्वर्या के साथ ही बच्चन परिवार भी नजर आया था। हालांकि अब चीजें काफी बदल गई हैं।
इस बीच हम देख रहे हैं कि ऐश्वर्या राय अब ज्यादातर वक्त अपनी बेटी आराध्या के साथ ही रहती है। अक्सर दोनों एक साथ ही नजर आते हैं और एक दूसरे का हौंसला बढ़ाती हैं।
अपने बेटे-बहू के रिश्ते को लेकर अमिताभ बच्चन ने भी खामोशी कायब रखी है। उन्होंने बीते काफी समय से ऐश्वर्या राय को लगातार इग्नोर किया है और उनके बारे में बात तक नहीं की है।