Amitabh Bachchan Birthday: आज बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का 80 वां जन्मदिन है। दिन की शुरुआत से ही सोशल मीडिया बधाईयों की लाइन लगी हुई है। एक्टर हों या नेता या फिर आम जनता सभी अमिताभ बच्चन को विश करने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) तक, कई जानी-मानी हस्तियों ने बिग बी को बधाई दी है। तो कई हस्तियों ने बिग बी को बधाई देते हुए उनके साथ के अनोखे किस्से भी शेयर कर रहे हैं। फिर चाहे वो राजकुमार राव हों या ईशान खट्टर हो।
ईशान खट्टर को दिलाया था स्कूल में एडमिशन
सोशल मीडिया पर हजारों शुभकामनाओं के बीच बॉलीवुड के युवा अभिनेता ईशान खट्टर ने अपनी पोस्ट से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ‘धड़क’ मूवी के अभिनेता इशान खट्टर ने खुलासा किया है कि कैसी अमिताभ बच्चन ने उन्हें स्कूल जाने में मदद की थी और उनकी वजह से ही ईशान को स्कूल में एडमिशन मिल पाया था। ईशान ने बिग बी के लिए एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया है।
ईशान ने शेयर की ये पोस्ट
ईशान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक अमित जी.. आपने स्कूल में एडमिशन के लिए मेरी मदद की थी। हालांकि तब मुझे ये नहीं पता था कि पूरी लाइफ के लिए आप से सीख मिलती रही। सिनेमा के एक स्टूडेंट के तौर पर में आपकी तरफ देखता हूं।’
ईशान ने आगे कहा, ‘आपको आगे बढ़ते हुए देखने से बड़ी कोई प्रेरणा नहीं है। मेरी मां ने हमेशा मुझसे कहा कि साइलेंस में बड़ी शक्ति होती है। ये मैं आप में देखता हूं। आप जो कुछ भी हैं और जो कुछ आपने दिया है उसके लिए धन्यवाद। मैं हमेशा आपका फैंन रहूंगा।’
बता दें कि ईशान खट्टर के साथ ही एक्टर राजकुमार राव ने भी एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि कैसे एक बार अमिताभ बच्चन ने उनकी मां की आखिरी इच्छा पूरी की थी।
