टीवी मसाला

Kaun Banega Crorepati 14: जया बच्चन ने बिग बी के सामने बांधे शिकायतों के पुल, बोली- ‘मुझे कभी फूल या चिट्ठी नहीं भेजते’

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 07:14 PM IST

Kaun Banega Crorepati 14, Jaya bachchan and Abhishek bachchan in KBC: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के आज के एपिसोड में जया बच्चन और अभिषेक बच्चन नजर आने वाले हैं। एपिसोड आज रात 9 बजे से टेलीकास्ट किया जाएगा।

Image

केबीसी 14 में आज के एपिसोड में नजर आएंगी जया बच्चन और अभिषेक बच्चन

KEY HIGHLIGHTS
  • जया बच्चन और अभिषेक बच्चन आज KBC 14 में नजर आएंगे।
  • सोनी चैनल ने एपिसोड का नया प्रोमो जारी कर दिया है।
  • प्रोमो में जया बच्चन शिकायतों के पुल बांधती नजर आ रही हैं।

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 (KBC 14) में आज यानी 11 अक्टूबर के एपिसोड में महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) और अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan) के साथ नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन (Happy Birthday Amitabh Bachchan) के अवसर पर यह स्पेशल एपिसोड आज ही रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाना हैं। इस शानदार एपिसोड का प्रोमों सोनी चैनल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दिया है। जिसमें जया बच्चन, बिग बी के सामने शिकायतों के पुल बांधते नजर आ रही हैं।

वहीं बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपने पिता बिग बी और मां जया बच्चन के बीच मॉडरेटर बने हुए दिख रहे हैं। प्रोमों में साफ नजर आ रहा है कि जया बच्चन की शिकायतों का बिग बी के पास कोई जवाब नहीं हैं।

जया बच्चन की ने बांधे शिकायतों के पुल

जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन से कभी किसी प्रकार के फूल या चिट्ठी न भेजने की शिकायत की है। जया बच्चन ने शिकायत करते हुए कहा, मैने सुना है कि जब आप किसी के काम से प्रभावित होते हैं तो आप उसको फूल या चिट्ठी भेजते हैं लेकर आपने मुझे तो कभी ऐसा कुछ नहीं भेजा।’ जया बच्चन के इस प्रश्न का बिग बी के पास कोई जवाब होता नजर नहीं आता। वह कहते हैं कि अब यह एपिसोड सार्वजनिक हो रहा है।

जया बच्चन ने दागे सवालों के तीर

कौन बनेगा करोड़पति के इस प्रोमो में जया बच्चन शो को होस्ट करती दिख रही हैं। वह अमिताभ बच्चन से कई प्रकार के सवाल पूछ रही है। उन्होंने एक सवाल पूछा, अगर आपके पास टाइम मशीन होती तो आप किस साल में वापस जाना चाहते’। इसके बाद अमिताभ बच्चन का जवाब सुनकर जया बोलती हैं, ‘अब ऐसे ही कुछ भी मत फेंको’। इसके बाद वह पूछती है कि, ‘आपको जिंदगी में सबसे अच्छा क्या लगता है?’

बिग बी ने जवाब दिया कि अब यह कार्यक्रम सार्वजनिक हो रहा है। जिसके बाद अभिषेक ने कहा कि आप आगे आगे देखो क्या होता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article