बॉलीवुड

Goodbye Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर सिमट कर रह गई गुडबाय, सातवें दिन भी नहीं चला कारोबार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 07:43 AM IST

Goodbye Box Office Collection Day 7: अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबाय दर्शकों के दिलों पर तो छा गई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर टिकना इस फिल्म के लिए मुश्किल साबित हुआ। यहां जानें सातवें दिन इस फिल्म का कलेक्शन कितना रहा।

Image

Film Goodbye Box Office Collection Day 7

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉक्स ऑफिस पर सिमटती जा रही है फिल्म गुडबाय।
  • फिल्म में नहीं चल पाया एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का जादू।
  • शानदार कमाई करने में फेल हुई बॉलीवुड फिल्म गुडबाय।

Goodbye Movie Box Office Collection Day 7: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म गुडबाय (Goodbye) का दिन पर दिन बुरा हाल होता जा रहा है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और श्रीवल्ली उर्फ रश्मिका मंदाना का जादू दर्शकों पर तो चला लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छी कमाई करने में फेल हो गई।‌ ओपनिंग पर भी यह फिल्म बड़ी मुश्किल से एक करोड़ का आंकड़ा छू पाई थी। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म से दर्शकों को ढेर सारी उम्मीद थी लेकिन अब यह बॉक्स ऑफिस पर सिमटती जा रही है (Goodbye Box Office Collection)। यहां देखें सातवें दिन इस फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा (Goodbye Box Office Collection Day 7)।

सातवें दिन कैसी रही फिल्म गुडबाय की कमाई (Film Goodbye Box Office Collection Day 7)

ओपनिंग के दिन से ही इस फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर पाना मुश्किल हो गया था (Goodbye BO Collection)।‌ कहा जा रहा है कि सातवें दिन भी इस फिल्म की कुछ खास कमाई नहीं हो पाई है। वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में थोड़ी सी बढ़ोतरी देखी गई थी लेकिन वीक डेज पर इस फिल्म का हाल बुरा होता चला गया। सातवें दिन भी इस फिल्म की कमाई में कोई बढ़ोतरी नजर नहीं आई। खबरों के अनुसार, इस फिल्म में सातवें दिन पर तकरीबन 0.40 करोड़ रुपए का ही कारोबार किया है।

ट्रेलर और फर्स्ट लुक से इस फिल्म ने अपना अच्छा Buzz क्रिएट किया था। लेकिन मणि रत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म पोन्नियिन सेल्वन- 1 और ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा की वजह से इस फिल्म को काफी नुकसान सहना पड़ा। गुडबाय का सीधा टकराव पोन्नियिन सेल्वन- 1 और‌ विक्रम वेधा से हुआ था। रिलीज के दूसरे हफ्ते फिल्म पोन्नियिन सेल्वन- 1 और विक्रम वेधा का बुरा हाल होते जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article