बॉलीवुड

सलमान और फरहान खान पर भड़कीं सोना मोहपात्रा, बोलीं- साजिद खान की इमेज को साफ करने में लगे हैं भाईजान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 09:26 PM IST

sona Mohpatra slam salman khan: साजिद खान को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। साजिद खान के बिग बॉस में आने से सोना मोहपात्रा काफी नाराज है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर सलमान खान पर निशाना साधा है।

Image

sona mohapatra and salman khan (Image : Instagram)

sona Mohpatra slam salman khan: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) शुरू हो चुका है। टीवी के सबसे चर्चित शो को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इस बार का बिग बॉस पिछले सीजन से काफी हट कर रहा है। शो में टीवी के कई पॉपुलर चेहर नजर आ रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट साजिद खान को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शो में साजिद की एंट्री से कई सेलेब्स खुश नहीं है। साजिद खान पर साल 2017 में मी-टू कैंपेन के दौरान कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस कैंपेन के बाद से साजिद खान कैमरे के सामने नजर नहीं आए थे।साजिद के बिग बॉस में आने से सिंगर सोना मोहपात्रा काफी भड़की गई है। सोना अपनी बातों को बेबाक अंदाज से रखने के लिए जानी जाती हैं। सोना फिल्म मेकर साजिद खान के बिग बॉस में आने से काफी भड़की है, क्योंकि वो मी- टू मूवमेंट के मुख्य आरोपी है।

सिंगर ने ट्वीट कर लिखा, कितने समय से अपनी टॉक्सिक मैस्क्युलेनिटी को बीइंग ह्यूमन की आड़ में साफ कर रहे हैं और यही भाईचारा वो साजिद खान के लिए कर रहे हैं। उन्हें घड़िया गिफ्ट करना, फूड ट्रक या सर्जरी करवाना ये सब वर्च्यू सिग्नलिंग की हिस्सा है। वर्च्यू सिग्नलिंग का मतलब होता है अपनी इमेज को अच्छा करने के लिए पब्लिक में ऐसी चीजें करते हैं।

सोना ने सलमान के अलावा डायरेक्टर फरहान अख्तर को भी आड़े हाथ लिया है।

साजिद खान पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने एक साल के लिए साजिद खान पर बैन लगाया था। कमेटी ने अपने इस हफ्ते के बयान में कहा कि वो बिग बॉस में जाकर अपने जीविका को चला सकते हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी सजा काट ली है। साजिद पर कई अभिनेत्रियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article