बॉलीवुड

Amitabh Bachchan और Dharmenda पर होगा आतंकवादी हमला! घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 1, 2023, 10:35 AM IST

Amitabh Bachchan and Dharmendra gets Threat Call: बॉलीवुड सितारों पर आतंकवादी हमले का खतरा मंडरा रहा है। मुंबई पुलिस को आंतकवादियों का धमकी भरा कॉल मिला है। आंतकवादियों ने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जिसके बाद मुबंई पुलिस एक्शन में आ गई है।

Image

Amitabh Bachchan and Dharmendra

KEY HIGHLIGHTS
  • अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र को मिली आतंकवादियों से धमकी।
  • मुंबई पुलिस को अंजान शख्स से धमकी भरा कॉल मिला है।
  • आंकतवादियों ने एक्टर के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी है।

Amitabh Bachchan and Dharmendra gets Threat Call: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और धर्मेंद्र (Dharmendra) के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक्टर्स पर आतंकवादी हमले का खतरा मंडरा रहा है। आंतरवादियों ने मुंबई पुलिस को धमकी भरा कॉल किया है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के साथ ही बिजनेस मेन मकेश अंबानी के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस धमकी भरे कॉल के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आती नजर आ रही है। इस खबर के मिलते ही पूरे महाराष्ट्र में पुलिस चौंकन्ना मोड में आ गई है और आंतकवादियों की हर एक एक्टिविटी पर नजर रखे हुए हैं। आतंकवादियों के इस फोल कॉल से हचकंप मच गया है। बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों पर आतंकवादी हमले की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि एक्टर्स की सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस ने अपनी टीम तैयार कर ली है, जो सभी हर प्रकार की परिस्थिति के लिए तैयार है।

खतरे में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र

मुंबई पुलिस को जिस अंजान शख्स ने इस आतंकवादी हमले के बारे में सूचना दी है। उसने यह भी दावा किया है कि 25 लोग मुंबई के दादर पहुंच में इस हमले को अंजाम देने के लिए भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही फोन करने वाले शख्स ने कहा कि मुकेश अंबानी, धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के घर के बाहर बम लगा दिए गए हैं। इस फॉल कॉल के बाद मुंबई ने बम स्क्वाड टीम को भेज दिया है। बता दें कि मुकेश अंबानी के घर को बम से उड़ाने की धमकी पहले भी मिल चुकी है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच भी हड़कंप मच गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर

आतंकवादी हमले की खबर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस बीच मुंबई पुलिस ने अमिताभ बच्चन और अभिनेता धर्मेंद्र की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर फैंस मुंबई पुलिस से जल्द से जल्द स्थिति कंट्रोल करने की मांग कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article