बॉलीवुड

"मैं शादी के लिए रेडी हूं...50 साल तक सिंगल रहने के बाद अमीषा पटेल ने रखी ये शर्त, करियर के लिए छोड़ा था शादी-लव का चक्कर

Ameesha Patel on Single Life: गदर अभिनेत्री अमीषा पटेल ने बताया कि वह अबतक सिंगल क्यों हैं। 50 की उम्र तक शादी न करने के बारे में अमीषा ने खुलकर बात की। अभिनेत्री का मानना है कि वह अभी भी शादी के लिए तैयार हैं। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

Image

Image Source: Media Spotting

Ameesha Patel on Single Life: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल( Ameesha Patel) को आपने कई बार सिंगल लाइफ एन्जॉय करते हुए देखा होगा। अमीषा पटेल ने आज तक शादी नहीं की, वह इस बात को बड़े ही आत्मविश्वास के साथ कहती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाने वाली अमीषा पटेल बेशक से फिल्मों में कम ही नजरआती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह छाई रहती हैं। हाल ही में अमीषा पटेल ने अपने सिंगल होने पर बात की है। 50 की उम्र तक भी अमीषा को लाइफ में सच्चा प्यार क्यों नहीं मिला, इसपर एक्ट्रेस ने क्या कहा आइए बताते हैं।

रणवीर अल्लाहबादिया के साथ लेटेस्ट पॉडकास्ट में अमीषा पटेल ने अपनी लाइफ पर खुलकर बात की। करियर की शुरुआत से लेकर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने तक के बारे में उन्होंने बताया। अपनी शादी और सिंगल लाइफ पर बात करते हुए अमीषा ने बताया कि स्कूल में लड़कें उन्हें पसंद करते थे, मैं उनके पीछे नहीं भागती थी, वह मेरे पीछे रहते थे। अमीषा पटेल ने कहा, "मुझे खूब सारे ऑफर आते रहते हैं, लेकिन मैं जिन से भी लाइफ में मिली हुई, हर कोई चाहता है कि मैं काम न कर के घर बैठूँ। मुझे यह बात पसंद नहीं आई, क्योंकि मैं अमीषा पटेल बनना चाहती थी, न की किसी की केवल बीवी" ।

अमीषा पटेल ने बताया कैसे टूटा सिरियस रिलेशन

अमीषा पटेल ( Ameesha Patel) ने अपने पहले प्यार का जिक्र करते हुए बताया कि मेरा एक सिरियस रिलेशन था, वह लड़का भी बिजनेसमैन का बेटा था। लेकिन वह चाहता था कि मैं फिल्मों में काम न करूं , मुझे यह बात रास नहीं आई। गदर अभिनेत्री का मानना है कि आपका पार्टनर वही होता है जो आपको हर तरह से सपोर्ट करे।

शादी को लेकर अमीषा पटेल का कहना है कि मैं अभी भी शादी के लिए रेडी हूं। मुझे अच्छा लड़का मिले और चुन लें। कहते हैं न, 'जहाँ चाह होती है, वहाँ राह निकल ही आती है', इसलिए जो व्यक्ति मुझे हर हाल में ढूँढ़ ले और मौके पर चौका मारलेगे, वही मेरा साथी होगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article