बॉलीवुड

Ameesha Patel के परिवार ने Gadar 2 को ठुकराने की दी थी सलाह, कहा- 'अब कोई नहीं देखेगा..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 23, 2023, 09:41 AM IST

Ameesha Patel on Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर 22 साल के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। गदर 2 का जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख हर कोई दंग रह गया है। अब एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने गदर 2 को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।

Image

Ameesha Patel On Gadar 2 (Image Credit: Instagram)

Ameesha Patel on Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की जोड़ी एक बार फिर 22 साल के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। गदर 2 का जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख हर कोई दंग रह गया है। फिल्म ने ओएमजी 2 के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजदू 400 करोड़ के लगभग कमाई कर ली है। 12 दिनों के भीतर ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। अमीषा पटेल और सनी देओल के लिए बॉलीवुड में यह एक धमाकेदार कमबैक साबित हुआ है, क्योंकि उनकी आखिरी कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थीं। अब एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने गदर 2 को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। आइए टाइम्स आफ इंडिया की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

परिवार ने किया था गदर 2 करने से मना

गदर 2 की अपार सफलता के बाद अब अमीषा पटेल का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वह दावा कर रही हैं कि उनके करीबी दोस्तों और परिवार वालों ने उन्हें गदर 2 साइन करने से मना किया था। बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने कहा, 'मेरे परिवार वालों ने मुझसे सवाल पूछा किया क्या 22 साल बाद अब लोग गदर 2 देखने जाएंगे। ओटीटी के जमाने में लोग थिएटर में ये फिल्म देखने क्यों जाएंगे। मुझे घरवालों ने फिल्म साइन करने से मना कर दिया था।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article