बॉलीवुड

दामाद की OMG 2 छोड़ सनी पाजी की गदर 2 देखने पहुंची Dimple Kapadia, लोगों ने कहा- 'ये कैसी सास है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 23, 2023, 08:44 AM IST

Dimple Kapadia Watches Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को सनी देओल की फिलम गदर 2 के चलते भारी नुकसान हुआ है। फिल्म को कम स्क्रीन में जिस वजह से कमाई भी कम हुई। अब अक्षय कुमार की सास डिंपल कपाड़िया गदर 2 देखने पहुंची है, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Image

Dimple Kapadia Watches Sunny Deol Gadar 2

Dimple Kapadia Watches Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) को सनी देओल की फिलम गदर 2 (Gadar 2) के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के चलते भारी नुकसान हुआ है। फिल्म को कम स्क्रीन में जिस वजह से कमाई भी कम हुई। बॉक्स ऑफिस क्लैश की बावजूद ओएमजी 2 की कमाई 120 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर गदर 2 ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच अबअक्षय कुमार की सास डिंपल कपाड़िया गदर 2 देखने पहुंची है, थिएटर्स से निकलते हुए उन्हें पैपराजी ने घेर लिया। हालांकि वह बिना फोटो खिंचवाए ही गाड़ी में बैठकर वहां से चली गई हैं। डिंपल कपाड़िया के गदर 2 देखने के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है, क्योंकि वह दामाद अक्षय की फिल्म छोड़कर रूमर्ड एक्स बॉयफ्रेंड सनी देओल की मूवी देखने पहुंची है, आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

डिंपल कपाड़िया ने देखी गदर 2

बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट पहने नजर आ रही हैं। गायटी गैलेक्सी सिनेमाहॉल से निकलते वक्त डिंपल का वीडियो सामने आया है, जहां वह गदर 2 देखकर लौट रही है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'क्या बात है दामाद की मूवी छोड़ सनी पाजी की फिल्म देखी है, कहां होती हैं ऐसी सास..'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article