साउथ मूवीज

Ranbir Kapoor की Ramayana से Nayanthara का होगा महा मुकाबला, ‘मुकुथी अम्मन 2’ का टीजर आउट

Mookuthi Amman 2 teaser: साउथ की सुपरस्टार नयनतारा इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस बीच ‘मुकुथी अम्मन 2’ का टीजर रिलीज हो गया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है।

Image

‘मुकुथी अम्मन 2’का टीजर आउट (pic credit-instagram)

Mookuthi Amman 2 teaser: साउथ की सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। नयनतारा की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। खास बात तो ये है कि सलमान खान के साथ भी वो धमाल मचाने वाली हैं। इस बीच नयनतारा की अपकमिंग फिल्म ‘मुकुथी अम्मन 2’ (Mookuthi Amman 2) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Allu Arjun ने मुंबई में की Basil Joseph के साथ मुलाकात, जल्द होगी नई मूवी की घोषणा!!)

‘मुकुथी अम्मन 2’का टीजर आउट

नयनतारा की आने वाली फिल्म ‘मुकुथी अम्मन 2’की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। मेकर्स ने सोमवार, 14 सितंबर 2026 को फिल्म का नया टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी गई है। फिल्म का नया टीजर ‘राइज ऑफ महाशक्ति’ नाम से रिलीज किया गया है। मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म तमिल के साथ-साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज की जाएगी। टीजर की शुरुआत एक घुड़सवार से होती है, जो झरने से ढकी एक गुफा में पहुंचता है। वह अपनी रानी को चेतावनी देता है कि दुश्मन सैनिकों को बच्चे के बारे में पता चल गया है और वे उसकी तलाश में आ रहे हैं। दुश्मनों से बच्चे को बचाने का कोई रास्ता नहीं मिलने पर रानी मूकुति अम्मन देवी से प्रार्थना करती है और देवी को अपनी जान की बलि देने के लिए तैयार हो जाती है। इसी दौरान एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जो कहती है, “मुझे वो चाहिए, जिंदा या मुर्दा।”

इस फिल्म से होगी टक्कर

टीजर में एक ऐसे शख्स की झलक भी दिखाई गई है, जिसमें लोगों को राख में बदल देने की ताकत है। इसके बाद कहानी आज के समय में पहुंच जाती है, जहां अभिनेत्री ऊर्वशी देवी की पूजा करती नजर आती हैं। टीजर से संकेत मिलता है कि फिल्म की कहानी दो अलग-अलग समय की घटनाओं के बीच चलती है। ‘मुकुथी अम्मन 2’साल 2020 में आई फिल्म ‘मुकुथी अम्मन 2’ का सीक्वल है। पहली फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अब इसके दूसरे पार्ट की रिलीज डेट 6 नवंबर रखी गई है। खास बात यह है कि इसी दौरान रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण पार्ट 1’ भी रिलीज होने वाली है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज किया जाना है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article