Amala Paul Birthday: साउथ की फेमस एक्ट्रेस अमाला पॉल का आज (26 अक्टूबर) को जन्मदिन है। आज ही के दिन साल 1991 में उनका जन्म हुआ था। अमाला पॉल (Amala Paul) हाल ही में वेब सीरीज 'रंजिश ही सही' में नजर आई थीं जिसमें 70 के दशक की लव स्टोरी को दिखाया गया था। अमला ने अपनी शुरूआती पढाई निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल, केरल से की थी। उसके बाद उन्होंने सेंट टेरेसा कॉलेज, कोची, केरल से कम्यूनिकेटिव इंग्लिश में स्नातक किया। 2010 में, उन्होंने तमिल फिल्म सिनेमा में फिल्म ‘वीरसेकरन’ से डेब्यू किया और 2019 में उन्होंने मलयालम फिल्म ‘नीलाथमारा’ से मलयालम सिनेमा में डेब्यू किया।
अमाला पॉल ने साउथ की फिल्म अदाई में 15 लोगों के सामने न्यूड सीन देकर अमला पॉल ने सनसनी मचा दी थी। अमला आए दिन बिकिनी में तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। फैंस को भी उनकी नई तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने समंदर किनारे बिकिनी में योगा करते हुए तस्वीर साझा की थी।
न्यूड सीन को लेकर अमाला ने बताया था कि डायरेक्टर रत्ना कुमार ने इस सीन के दौरान उन्हें स्पेशल कॉस्ट्यूम पहनने की सलाह दी थी लेकिन वह रियल सीन देना चाहती थीं और उन्होंने न्यूड सीन देने का फैसला किया था। उन्होंने बताया कि जब मैं सेट पर पहुंची तो मैं बहुत तनाव महसूस कर रही थी। मुझे ये बात सता रही थी कि सेट पर कौन-कौन लोग वहां पर होंगे? वहां पर सुरक्षा की व्यवस्था है कि नहीं।
अमाला की इस रोल के लिए काफी सराहना हुई थी। बेहतरीन अदाकारा के लिए उन्हें एडिसन अवार्ड्स, विजय अवार्ड्स, तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवार्ड्स, अमृता-एफईएफकेए फिल्म अवार्ड्स, फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ, एशियाविजन अवार्ड्स, दूसरा साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स से नवाजा जा चुका है।
बॉयफ्रेंड ने लीक कर दिए थे फोटोज
एक्ट्रेस अमला पॉल की प्राइवेट तस्वीरें उनके बॉयफ्रेंड ने लीक कर दी थीं। इस आरोप में पुलिस ने उनके एक्स बॉयफ्रेंड को अरेस्ट किया था। अमाला पॉल ने पूर्व बिजनस पार्टनर और एक्स-बॉयफ्रेंड भवनिंदर सिंह के खिलाफ विल्लुपुरम जिले के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एक्ट्रेस अमला पॉल ने साल 2020 में भवनिंदर के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराते हुए कहा था कि वह उनके प्राइवेट फोटोशूट की कुछ तस्वीरों को गलत तरह से प्रकाशित करवा रहा है।
