बॉलीवुड

"कम्पोजर्स मेरे पास आते हैं लेकिन...", अलका याग्निक 2 सालों से हैं रेयर हेयरिंग डिजीज से बीमार

Alka Yagnik Health Update: भारतीय सिंगर अलका याग्निक पिछले 2 सालों से एक रेयर हेटरिंग डिजीज से जूझ रही हैं, जिस कारण वो फिल्मों और टीवी शोज से दूर हैं। एक दौर था जब अलका याग्निक की आवाज हर फिल्म में सुनाई देती थी लेकिन पिछले कुछ समय से वो बीमारी के चलते कोई भी नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर पा रही हैं।

Image

Image Source: Social Media

Alka Yagnik Health Update: भारतीय गायिका अलका याग्निक एक वक्त हर फिल्म की जान मानी जाती थी। कोई भी फिल्मकार उनके गाने के बिना फिल्म पूरी नहीं करता था लेकिन पिछले कुछ समय से वो फिल्मों और गानों से दूर चल रही हैं। असल में अल्का याग्निक पिछले 2 सालों से एक रेयर हेयरिंग डिजीज से जूझ रही हैं, जिस कारण वो कोई भी नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर पा रही हैं। अलका याग्निक ने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया है कि वो अब भी उस बीमारी से ग्रसित हैं, जिसके बारे में उन्होंने पिछले साल बताया था। इस बीमारी की वजह से वो ढंग से सुन नहीं पाती हैं, जिस कारण वो नए प्रोजेक्ट्स से दूर हैं। (इसे भी पढ़ें: कॉमेडियन सुनील पाल के साथ इवेंट में हुई बदतमीजी)

Alka (1)

Image Source: Social Media

म्यूजिक कम्पोजर्स करना चाहते हैं अलका याग्निक के साथ काम

गायिका अलका याग्निक ने इंटरव्यू के दौरान बताया है कि इंडस्ट्री के बहुत से लोगों को इस बारे में नहीं पता है। यही कारण है कि उनके पास कम्पोजर्स गाने लेकर आते हैं क्योंकि वो उनकी आवाज चाहते हैं लेकिन गायिका अपनी बीमारी के चलते उन कम्पोजर्स को मना कर देती हैं। अलका याग्निक के अनुसार, "मेरे पास आज भी कम्पोजर्स आते हैं लेकिन मैं कोई भी प्रोजेक्ट साइन नहीं करती हूं। इस बीमारी की वजह से मुझे ये फैसला लेना पड़ा है।" (इसे भी पढ़ें: 'लोग मूर्ख नहीं हैं जो रात को...', Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों की अनुपम खेर ने लगाई क्लास)

बीमारी ने पूरी तरह से बदल दी है अलका याग्निक की जिंदगी

अलका याग्निक ने इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उन्हें ये बीमारी एक वायरल संक्रमण की वजह से हुई थी। इस बीमारी ने उनकी सुनने की क्षमता को प्रभावित किया है। इस कारण उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। अलका ने बताया है कि इस बीमारी ने उन्हें गानों से दूर कर दिया है, जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं।

Alka

Alka

अलका याग्निक एक वक्त बॉलीवुड में छायी रहती थीं। कम्पोजर्स मेल सिंगर्स जरूर बदलते थे लेकिन अलका को साथ में रखते थे। उदित नारायण और कुमार सानू के साथ अलका याग्निक की जोड़ी बहुत फेमस रही है। फिल्मों में गाने के साथ-साथ अलका याग्निक कई म्यूजिकल टीवी शोज में जज के रूप में भी दिखती रही हैं। हालांकि अब उन्होंने म्यूजिकल टीवी शोज से भी किनारा ही कर लिया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article