Sunil Pal Video: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने लोगों को लंबे समय तक अपने फनी जोक से हंसाया है। वह आज भी कई कवि सम्मेलन में शामिल होते हैं, जहां पर उनका सम्मान होता है लेकिन इस बार सुनील पाल के साथ एक इवेंट में बदतमीजी हुई है। इस बात का खुलासा खुद सुनील पाल की तरफ से नहीं हुआ है लेकिन उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पहले सुनील पाल को स्टेज पर बुलाया जाता है और उन्हें सम्मानित किया जाता है और फिर उन्हें तुरंत ही स्टेज से उतरने के लिए भी कह दिया जाता है। ये मौका कॉमेडियन के लिए भी किसी झटके से कम का नहीं है। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Collection Day 12: दूसरे मंडे धुरंधर 2 का भौकाल, KGF 2 को दिया धोबी पछाड़; 900 करोड़ से कितनी दूर?)
सुनील पाल का किया इवेंट में अपमान
सुनील पाल (Sunil Pal) का ये वीडियो बीते महीने का बताया जा रहा है। इस वीडियो से जुड़ी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है लेकिन दावा किया जा रहा है कि सुनील पाल को एक कवि सम्मेलन में सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था। इस कुछ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉमेडियन को स्टेज पर बुलाकार हाथ में गुलदस्ता दिया जाता है और फिर तुरंत ही उन्हें स्टेज से उतरने का इशारा भी दे दिया जाता है लेकिन वह माइक पर कुछ शब्द कहने के लिए बोलते हैं लेकिन कॉमेडियन को माइक के पास नहीं जाने दिया जाता। उन्हें स्टेज पर खड़ा शख्स रोक लेता है और जब सुनील पाल थोड़ा जबरदस्ती करते हैं तो उनसे स्टेज पर ही बहस शुरू कर दी जाती है। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि सुनील पाल धन्यवाद देने की गुजारिश करते हैं लेकिन स्टेज पर खड़ा शख्स उनकी एक नहीं सुनता। (इसे भी पढ़ें: Ramayana First Look: 'जिसका अर्थ है एक आदर्श।।।' रामायण की पहली झलक आने से पहले रणबीर कपूर ने दिया बड़ा बयान)
सुनील पाल के वीडियो पर लोगों ने जाहिर किया गुस्सा
सुनील पाल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। सुनील पाल के इस वीडियो ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है और अब हर कोई अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। कई लोगों को स्टेज पर खड़े शख्स का बर्ताव पसंद नहीं आया है।
