Anupam Kher on Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की ये फिल्म एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। कमाई के इन आंकड़ों ने लोगों को हैरान कर रखा है। फिल्म की कमाई के साथ-साथ स्टोरी और एक्शन सीन्स को लेकर भी लोग बात करते नजर आ रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ करते दिखाई दिए। इसी बीच अब अनुपम खेर (Anupam Kher) का बयान सामने आ गया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
अनुपम खेर ने कही ये बात
एक्टर अनुपम खेर ने एक बार फिर बयान की वजह से खबरों में हैं। उन्होंने कहा कि धुरंधर 2 और द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) जैसी फिल्मों का जश्न मनाना चाहिए। जो लोग इन्हें प्रोपगैंडा फिल्म कहते हैं, उनकी बात को नजरअंदाज करना चाहिए। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD) 2026 में रिपोर्टर्स से बात करते हुए अनुपम ने कहा, 'मुझे लगता है कि जिन लोग फिल्मों को प्रोपगैंडा फिल्म कह रहे हैं, हमें उन्हें इग्नोर करना चाहिए। हम उन पर बहुत ज्यादा एनर्जी खर्च कर रहे हैं। वे बेकार के लोग हैं, वे अप्रासंगिक लोग हैं।'

Image Source: IMDb
'लोग मूर्ख नहीं है'
एक्टर अनुपम खेर अपने बयान में आगे कहा कि 'लोग इतने मूर्ख नहीं हैं कि वे 12 बजे की शो देखने जाएंगे और हाउसफुल होगा। लोग फिल्म इसलिए देखने जाते हैं क्योंकि उन्हें पसंद आती है। और मुझे लगता है कि जिन लोग इसे प्रोपगैंडा फिल्म कह रहे हैं, उन्हें हम रेस्ट इन पीस कह दें।' उन्होंने ये भी कहा कि ये उन लोगों पर निर्भर करता है जो अंधेरे हॉल में बैठकर फिल्म देखते हैं, लेकिन ये एक बिजनेस भी है। 'बहुत से लोग चैनल बिजनेस की तरह चलाते हैं, वे सिर्फ कहानी बताने के लिए नहीं करते। लेकिन अगर मैं फिल्म देखने जा रहा हूं, तो मुझे उससे कुछ न कुछ मिल सकता है।'

Image Source: IMDb
धुरंधर 2 में नजर आए ये सितारे
फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर माधवन (R Madhavan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), राकेश बेदी (Rakesh Bedi) और दानिश इकबाल (Danish Iqbal) जैसे कलाकार हैं। आदित्य धार (Aditya Dhar) ने डायरेक्ट किया है।
