बॉलीवुड

बीच इवेंट में सो गईं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उड़ाया मजाक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 15, 2023, 11:37 AM IST

मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14वें इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी सेशन का उद्धाटन किया। इस इवेंट में शाहरुख, आलिया समेत कई सितारे शामिल हुए थे। इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। एक फोटो में आलिया सोते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को इस वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

Image

Ioc Event Alia Slept(credit pic: instagram)

मुंबई में 141वें इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (IOC) सेशन का उद्धाटन किया गया। इस इवेंट में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), शाहरुख खान (Shahrukh Khan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) शामिल हुए थे। इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इवेंट के फ्रंटलाइन में दीपिका और शाहरुख साथ में बैठे हुए है। वहीं, उनके पीछ आलिया और रणबीर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इवेंट की एक फोटो में आलिया भट्ट सोते हुए नजर आ रही हैं और रणबीर फोन चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायर हो रही हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर आलिया को ट्रोल कर रहे हैं।

फोटो में शाहरुख खान ब्लैक कलर के सूट में हैंडसम लग रहे हैं। दीपिका पादुकोण भी ग्रे कलर के सूट पैंट में नजर आईं। दोनों फोटो में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, रणबीर और आलिया ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। कपल ट्विनिंग लुक में नजर आया।

बीच इवेंट में सो गईं आलिया भट्ट

फोटो के वायरल होने के बाद यूजर्स एक्ट्रेस का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आलिया और रणबीर को इवेंट से कोई मतलब नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा, आलिय तो चली अपने सपनों की सैर पर। तीसरे यूजर ने लिखा, बोरिंग इवेंट में नींद आ ही जाती है। आलिया की कोई गलती नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस इवेंट का उद्धाटन किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article