टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Highlights: काशवी को Amrapali ने कहा 'भाभी' तो भड़के रोहित शेट्टी, वीकेंड का वार में हुआ बवाल

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में धमाका हुआ। रोहित शेट्टी ने पहले कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। इसके बाद काशवी ने स्काउट ओपी और लव गिल की बैंड बजाई।

Image

Bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के इस वीकेंड का वार में काफी सारा ड्रामा हुआ है। शनिवार के एपिसोड में रोहि शेट्टी ने लव गिल और स्काउट को अपने अंदाज में समझाया था। रोहित ने साफ साफ दोनों को कहा था कि दोनों की नजदीकियां अच्छी नहीं लग रही है, लेकिन रविवार के एपिसोड में धमाका होगा। रविवार के एपिसोड में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी शो में आएंगी और अपने बॉयफ्रेंड की अच्छे से क्लास लगाएंगी। इस मौके पर लव की भी बैंड बजा देंगी, जिसके बाद लव की हालत काफी खराब होंगी, लेकिन इससे पहले रोहित शेट्टी की कॉमेडी भी होगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे Anushka Sharma और Virat Kohli, भक्ति में डूबे आए नजर

    स्काउट और लव गिल की मस्ती

    बिग बॉस 20 के रविवार की एपिसोड की शुरुआत स्काउट और लव से होती है, जहां स्काउट लव से बोलते हैं कि अगर काशवी को सारी बातों से परेशानी नहीं है तो उसे भी नहीं होगी। इसके बाद दोनों के बारे में आम्रपाली और अरिश्फा की बात होती है, जिससे लव चिढ़ जाती हैं। इसके बाद स्काउट और लव का बेड पर मस्ती मजाक चलता है और तब आम्रपाली वहां होती हैं। इस मौके पर आम्रपाली दोनों को समझाती हैं। यंग डीएसए और कनिका भी यंग को समझाते हैं। इसके बाद रोहित शेट्टी आते हैं और वह यंग और कनिका के साथ मस्ती मजाक करते हैं। इसके बाद शो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान अपनी फिल्म तू है मेरी किरण का प्रमोशन करने आते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफरे रोहित शेट्टी, सरेआम बोले- हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं और...

      रोहित शेट्टी की कंटेस्टेंट्स संग मस्ती

      वो दोनों शो में आकर यंग, स्काउट और लव के साथ एक गेम खेलते हैं। सोनाक्षी के सवालों के जरिए स्काउट को यंग और लव में से किसी एक को चुनना होता है। लव स्काउट के जवाबों से काफी हर्ट हो जाती हैं और वह बाद में रोने लगती हैं। माही विज लव को संभालती हैं। इसके बाद शो में फरहाना भट्ट अपने गाने का प्रमोशन करने आती हैं। गेस्ट के बाद रोहित शेट्टी अपना गेम शुरू करते हैं। वह घरवालों को एक टास्क देते हैं, जिसमें दो-दो कंटेस्टेंट आते हैं। पहले लव गिल और आसिफ जाते हैं, जिसमें लव करंट बर्दाश्त करते हुए आसिफ को रास्ता बताती हैं और आसिफ आंखों पर पट्टी बांधकर एक रास्ते को पार करते हैं। इसके बाद गुल्लू और आम्रपाली आते हैं।

      काशवी ने लगाई लव और स्काउट की क्लास

      एपिसोड के आखिर में रोहित शेट्टी काशवी को बुलाते हैं। रोहित पहले ही क्लियर कर देते हैं कि काशवी को मेकर्स ने अप्रोच नहीं किया है। वह खुद स्काउट को समझाने आई हैं। काशवी को देखते ही स्काउट हैरान रह जाते हैं, लेकिन काशवी आते ही लव से सवाल करती हैं कि क्या वह अपने मुंहबोले भाई के साथ भी ऐसे ही रहती हैं? इसके बाद काशवी का गुस्सा स्काउट पर फूटता है। काशवी साफ बोलती हैं कि वह शो में ट्रॉफी के पीछे नहीं एक लड़की के पीछे हैं। वह लव पर स्काउट को ममैन्यूपुलेट करने का आरोप भी लगाती हैं। काशवी की बातें सुनकर स्काउट की हालत खराब हो जाती है। शो में स्काउट साफ बोलते हैं कि वह काशवी को शो छोड़ने के लिए तैयार हैं। इस पूरे ड्रामे के बाद आम्रपाली काशवी को भाभी बोल देती हैं, जिस पर रोहित शेट्टी का गुस्सा फूटता है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article