बॉलीवुड

अवॉर्ड स्पीच में अपनी कमियां गिना रही थीं आलिया भट्ट, लगातार किक मार रहा था बेबी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 01:33 PM IST

Alia Bhatt Speech: ब्रह्मास्त्र फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट को सिंगापुर में एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अपनी स्पीच के दौरान आलिया भट्ट ने अपनी कमियों और खूबियों के बारे में बात की। इस दौरान आलिया भट्ट ने बताया कि पूरी स्पीच के दौरान बेबी लगातार किक मार रहा है।

Image

Alia Bhatt Pregnancy

KEY HIGHLIGHTS
  • आलिया भट्ट को सिंगापुर में मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड
  • अवॉर्ड फंक्शन से वायरल हुई आलिया भट्ट की स्पीच
  • स्पीच के दौरान आलिया को बेबी लगातार मार रहा था किक

Alia Bhatt speech: आलिया भट्ट के लिए साल 2022 बेहद स्पेशल रहा है। इस साल आलिया की तीनों फिल्में- गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर और ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। इसके अलावा आलिया ने अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग खत्म कर दी है। वहीं, आलिया इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। आलिया और रणबीर कपूर जल्द ही अपने पहले बेबी को वेलकम करने वाले हैं। हाल ही में आलिया भट्ट एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुई। अपनी स्पीच के दौरान उन्होंने बताया कि बेबी लगातार किक मार रहा है।

आलिया भट्ट को सिंगपुर में एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड के बाद अपनी स्पीच में आलिया भट्ट ने अपने बेबी के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि , 'मुझे लगता है कि 10 साल पहले जब मैंने काम करना शुरू किया था, मैं सोचती थी कि मैं एक दिन पूरी दुनिया में कैसे छा जाऊं। सब ये जान जाएं कि मैं कौन हूं, कितनी मेहनती, समझदार और टैलेंटेड हूं। मैं परफेक्ट होना चाहती थी और चाहती थी कि पूरी दुनिया इस बात को जान लें। आज रात मैं इस मौके पर अपनी खूबियों के साथ-साथ कमियों को भी सेलिब्रेट करना चाहती हूं। जैसे- मैं स्पेलिंग में बेहद बुरी हूं। बहुत ज्यादा बुरी।'

आलिया ने कहा- 'सभी संस्कृतियों का सम्मान'

आलिया भट्ट आगे कहती हैं, 'मुझे भूगोल का कोई ज्ञान नहीं है। मुझे दिशाएं समझ में नहीं आती है लेकिन, मैं सभी संस्कृतियों का सम्मान करती हूं। मेरा सामान्य ज्ञान बेहद खराब है, जो सभी को पता है लेकिन, अपने इमोशनल इंटेलीजेंस में मैंने काफी काम किया है। मैं अपने वजन पर काफी ध्यान देती हूं लेकिन, मैं फ्रेंच फ्राइज को मना नहीं कर सकती हूं क्योंकि आप केवल एक ही बार जीते हैं। आलिया अपने फैमिली मेंबर्स को धन्यवाद देती हैं। आखिर में आलिया कहती हैं, 'बदलाव और प्रभाव की बात करें तो मुझे उम्मीद हैं कि मैं हमेशा किसी न किसी तरह से ऐसा करते रहूं।'

बकौल आलिया भट्ट, 'आज रात इस अवॉर्ड ने मेरी जिंदगी और मेरे बेबी की लाइफ में प्रभाव डाला है, जो पूरी स्पीच के दौरान लगातार लात मार रहा है। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।' वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article