बॉलीवुड

17 सालों बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने नेक्स्ट मूवी के लिए मिलाया हाथ, इस डायरेक्टर ने किया कमाल

Akshay-Saif's set to reunite for Next Movie: 'टशन' मूवी में एक साथ काम करने के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को लगभग 17 सालों के बाद एक बड़ी फिल्म ऑफर हुई है। इस मूवी के निर्देशन की कमान अब प्रियदर्शन के हाथों में होगी।

Image

Akshay kumar and Saif ali khan

Akshay-Saif's set to reunite for Next Movie: अक्षय कुमार और सैफ अली खान दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को एक साथ बड़े परदे पर देखा गया था। इस मूवी को रिलीज हुए लगभग 17 साल हो चुके हैं और तब से लेकर अब तक यह जोड़ी किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आई है। इन 17 सालों में दोनों ने अलग-अलग कई फिल्में की हैं लेकिन अब यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर दिखाई देगी।

एचटी सिटी के मुताबिक अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने हमेशा ही एक साथ काम को एन्जॉय किया है। अब निर्माताओं ने इस जोड़ी को ध्यान में रखते एक स्क्रिप्ट लिखी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन कोई और नहीं बल्कि प्रियदर्शन करते नजर आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कहानी ऑडियंस को अपनी सीट से हिलने नहीं देगी। मेकर्स ने इस मूवी को अगस्त में फ्लोर पर ले जाने का प्लान बनाया है और इसे 2026 में रिलीज कर दिया जाएगा।

प्रियदर्शन की फिल्म से पहले अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने 'टशन', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'यह दिल्लगी', 'तू चोर मैं सिपाही' और 'कीमत' जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार ने 14 सालों के बाद प्रियदर्शन संग हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' के लिए हाथ मिलाया है। इस मूवी की शूटिंग जारी है। इस मूवी के अलावा प्रियदर्शन अब अक्षय कुमार की 'हेरा फेरी 3' को भी डायरेक्ट करते नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article