बॉलीवुड

Hera Pheri 3 और Welcome 3 हथियाने के लिए अक्षय कुमार ने खेला दांव, फीस त्यागकर मेकर्स संग साइन की ये डील

Akshay Kumar Reduces Fees For Hera Pheri 3 And Welcome 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम 3' में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म में कास्ट होने के लिए अक्षय कुमार ने अपनी फीस तक घटा दी थी और मेकर्स संग डील साइन की थी।

Image

अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम 3' के लिए घटाई फीस

Akshay Kumar Reduces Fees For Hera Pheri 3 And Welcome 3: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार जल्द ही 'मिशन रानीगंज' में दिखाई देंगे। उनकी यह फिल्म अगले महीने बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इसके अलावा अक्षय कुमार के खाते में 'हेरा-फेरी 3' (Hera Pheri 3) और 'वेलकम 3' (Welcome 3) भी है, जिसकी शूटिंग खिलाड़ी कुमार जल्द ही शुरू करेंगे। लेकिन बता दें कि इन दोनों ही फिल्मों को पाने की खातिर अक्षय कुमार ने अपनी फीस तक घटा दी थी। इसके साथ ही उन्होंने मेकर्स के साथ एक डील भी साइन की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को जिस वक्त पता चला कि उन्हें 'हेरा फेरी 3' से रिप्लेस किया गया है, उन्हें काफी दुख हुआ था। फैंस के रिएक्शन पढ़ने के बाद उन्होंने खुद मेकर्स संग इस बारे में बात करने का फैसला किया। अक्षय से जुड़े सूत्र ने इस बारे में बताते हुए कहा, "अक्षय ने खुद फिरोज नाडियाडवाला से बात करने का फैसला किया। उन्होंने ये कदम अपने फैंस की खातिर उठाया, क्योंकि लोग उन्हें ही राजू और राजीव के तौर पर देखना चाहते थे। हालांकि अक्षय को मालूम था कि फिरोज की आर्थिक स्थिति ज्यादा खास नहीं है। लेकिन दूसरी तरफ उन्हें ये भी पता था कि 'वेलकम 3' और 'हेरा फेरी 3' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी।"

अक्षय कुमार ने फिल्म की खातिर घटा दी फीस

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म के लिए अपनी फीस घटाकर प्रोफिट शेयरिंग मॉडल अपनाया। हालांकि एक्टर ने बाद में मूवी की खातिर जियो स्टूडियो से भी हाथ मिलाया। बता दें कि अक्षय कुमार के इस कदम से न केवल फिरोज नाडियाडवाला को बल्कि खुद अक्षय कुमार को भी फायदा हुआ। बताया जा रहा है कि फिरोज नाडियाडवाला ने मदद के लिए अक्षय कुमार को 9 करोड़ रुपये का चेक भी दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article