बॉलीवुड

महाकुंभ में पहुंचकर अक्षय कुमार ने संगम में लगाई डुबकी, हाथ जोड़कर किया सूर्य देवता को प्रणाम

Akshay Kumar at Mahakumbh: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कुछ देर पहले ही महाकुंभ पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाकर सूर्य देव को प्रणाम किया। अक्षय कुमार को देखने के लिए कुंभ में भारी भीड़ इकट्ठी हो गई, जो तस्वीरों और वीडियोज में साफ-साफ देखी जा सकती है।

Image

Akshay Kumar

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की हिन्दू धर्म में कितनी आस्था है, यह हम सब जानते हैं। हिन्दू धर्म को लेकर अक्षय कुमार बहुत ज्यादा मुखर भले न रहे हो लेकिन वो अपनी आस्था किसी से छुपाते नहीं हैं। इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, जिसमें कई बड़े अभिनेता पहुंच रहे हैं, ऐसे में खिलाड़ी कुमार कैसे पीछे रहते? अक्षय कुमार कुछ देर पहले ही कुंभ पहुंचे हैं और उन्होंने वहां संगम में स्नान भी किया है। अक्षय कुमार सफेद कुर्ते में में संगम में नहाते दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार जैसे ही कुंभ पहुंचे, वहां फैंस ने उन्हें घेर लिया। इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें अक्षय कुमार को संगम में नहाते साफ-साफ देखा जा सकता है। अक्षय कुमार ने संगम में स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल भी चढ़ाया और उन्हें प्रणाम किया। आप अक्षय कुमार का वीडियो नीचे देख सकते हैं:

फैंस कर रहे हैं अक्षय कुमार की तारीफ

अक्षय कुमार का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया, वैसे ही लोगों ने उनकी तारीफ करनी शुरू कर दी। फैंस का कहना है कि अक्षय कुमार ने महाकुंभ पहुंचकर दिखा दिया है कि वो असली हिन्दू हैं। अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे बिजी कलाकार हैं, लेकिन फिर भी वो महाकुंभ जाना नहीं भूले। लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार को देखकर बाकी कलाकार भी कुंभ पहुंचेंगे और हिन्दू धर्म को देश-दुनिया में अलग पहचान मिलेगी।

स्काई फोर्स के साथ की है अक्षय कुमार ने साल 2025 की शुरुआत

अभिनेता अक्षय कुमार ने साल 2025 की शुरुआत स्काई फोर्स जैसी हिट फिल्म के साथ की है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म स्काई फोर्स जैसी हिट फिल्म की अक्षय कुमार को काफी जरूरत थी क्योंकि उनकी पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थीं। स्काई फोर्स के साथ अक्की ने फिर से दिखा दिया है कि अगर अच्छी कहानी मिले तो वो बॉक्स ऑफिस पर जादू बिखेरने में कभी नाकामयाब नहीं होंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article